फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notices will be issued to encroachers, action will be taken after a week

Budaun News: अतिक्रमण करने वालों को जारी होंगे नोटिस, हफ्ते भर बाद होगी कार्रवाई

Tue, 02 Dec 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to encroachers, action will be taken after a week
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को बैठक करते एएसपी नगर। स्रोत- पुलिस ​मीडिया सेल
बदायूं। शहर में अतिक्रमण हटाने और यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें सुधार को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। संबंधित विभागों को बताया गया कि शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सड़कों पर मौजूद त्रुटियों और कमियों को चिह्नित किया जाए। तत्काल प्रभाव से सुधार कार्य शुरू किए जाएं।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि शहर में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे। एक सप्ताह बाद नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। एएसपी नगर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर यातायात सुधार की एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें और उसे समयबद्ध तरीके से लागू करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सीधे जनहित से जुड़ी है, इसलिए सड़क मरम्मत, अवैध अतिक्रमण हटाने, पार्किंग स्थलों का नियोजन और संकेतक बोर्डों की समुचित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सभी विभागों का संयुक्त प्रयास जरूरी बताया गया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी यातायात कर्मवीर सिंह, एआरटीओ, ईओ नगरपालिका, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सिंह समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






रैली निकालकर किया यातायात माह का समापन



बदायूं। एक नवंबर से चल रहे यातायात माह को लेकर रैली निकाली गई। इसमें यातायात के नियमों के प्रति जनता व स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। यातायात के संकेतों तथा सड़कों पर स्लोगन बोर्ड और बैनर के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।




एक नवंबर से चालू हुए यातायात माह के आखिरी दिन जागरूकता समापन रैली में यातायात जागरूकता वाहन को एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात, ह्देश कठेरिया व सिओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया गया। छात्रों एवं कैडेट्स ने कतारबद्ध होकर अपने हाथों में बैनर लेकर आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता रैली लौटकर पुलिस लाइन पर खत्म हुई। संवाद

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को बैठक करते एएसपी नगर। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को बैठक करते एएसपी नगर। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed