फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice to B.Sc Nursing students to vacate the hostel

Budaun News: बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का नोटिस

Wed, 20 Dec 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Notice to B.Sc Nursing students to vacate the hostel
मेडीकल कॉलेज में प्राचार्य एनसी प्रजापति से बात करते बीएससी नर्सिग के छात्र-छात्राओं के अ​भिभाव
अभिभावकों ने प्राचार्य से कोर्स पूरा होने तक रहने की मांगी अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को छात्रावास खाली करने का नोटिस जारी किया है। इसके बाद छात्राएं परेशान हैं। मंगलवार को छात्राओं के अभिभावक काॅलेज के प्राचार्य से मिले और पत्र देकर कोर्स पूरा होने तक छात्रावास में रहने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने अनुमति देने से इन्कार कर दिया।
अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की ओर से 2022-2023 में आयोजित परीक्षा में भाग लेकर सफल हुईं अभ्यर्थियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षण के दौरान रुकने के लिए हॉस्टल आवंटित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद छात्राओं ने यहां पर रहकर पढ़ाई शुरू कर दी, लेकिन कुछ समय से छात्राओं से हॉस्टल खाली करने के लिए कहा जाने लगा। एक दिसंबर को कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में छात्राओं ने अभिभावकों को इस आशय की जानकारी दी। मंगलवार को अभिभावक कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य एनसी प्रजापति से मिले। साथ ही प्राचार्य को पत्र दिया जिसमें छात्राओं को कोर्स पूरा होने तक वहीं रहने की अनुमति देने की मांग की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने साफ इन्कार कर दिया।

अभिभावकों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले कॉलेज प्रशासन ने आवंटित हॉस्टल को खाली कराकर दूसरे में शिफ्ट कर दिया था। ठंड में छात्राओं के लिए बेड, गद्दा, रजाई आदि कोई भी सुविधा नहीं दी गई। वहीं कुछ अभिभावकों का कहना है कि जब वह प्राचार्य से मिलने गए तो उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और गाड़ी में बैठकर चले गए।
-
छात्राओं को पहले ही बता दिया गया था। नोटिस भी जारी किया गया है। उनको हॉस्टल खाली करना होगा। वही जो आरोप लगा रहे हैं वह गलत है।
-एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

मेडीकल कॉलेज में प्राचार्य एनसी प्रजापति से बात करते बीएससी नर्सिग के छात्र-छात्राओं के अभिभाव

मेडीकल कॉलेज में प्राचार्य एनसी प्रजापति से बात करते बीएससी नर्सिग के छात्र-छात्राओं के अभिभाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed