फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice issued to two ration dealers including the mother of the accused in Budaun

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां समेत दो कोटेदारों को नोटिस, दर्ज हो सकती है रिपोर्ट

Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
सार

बदायूं दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। किरन देवी के नाम जिला पूर्ति अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। किरन के नाम से राशन कोटा था, जिसे पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जांच में कोटे पर राशन स्टॉक कम मिला है। इसी मामले में नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Notice issued to two ration dealers including the mother of the accused in Budaun
आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां के नाम पर था कोटा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम जिला पूर्ति अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। किरन देवी के नाम से संचालित राशन कोटे की दुकान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, वहीं अब जांच में राशन का स्टॉक कम मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में आरोपी की मां व एक अन्य कोटेदार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। सैजनी गांव की निलंबित कोटे की दुकान का संबद्धीकरण पास के गांव भगौतीपुर के कोटेदार बाबूराम के नाम कर दिया है। 

विज्ञापन


कोटे की दुकान में राशन उठान में गड़बड़ी मिलने की शिकायत पर बुधवार को पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड के सापेक्ष दुकान में गेहूं, चावल और बाजरा का स्टॉक कम पाया गया है, इससे गड़बड़ी की आशंका है।  जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि राशन स्टॉक में कमी मिलने की पुष्टि हुई है। इस मामले में किरन देवी व बाबूराम दोनों लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उसहैत कांड के आरोपी के साथ भी अजय की नजदीकी 
बीते नौ साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में जो मुख्य आरोपी है उसके व प्लांट हत्याकांड में आरोपी अजय प्रताप सिंह के नजदीकी संबंध रहे हैं। आरोपी अजय के परिवार के लोगों के फोटो उसहैत कांड के आरोपी के साथ इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बात को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस में बढ़ सकते हैं कई आरोपियों के नाम
प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। इससे इस मामले में जल्द ही कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं। वहीं इस मामले से जुड़े भागे हुए आरोपियों की तलाश में भी पुलिस टीमें जुटी हैं। हालांकि बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने मामले में कोई नई प्रगति नहीं होने की बात बताई है। 

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। केस में अभी किसी नए आरोपी का नाम नहीं बढ़ा है, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed