फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice issued to 12 people who had encroached the drain, given seven days' time

Budaun News: नाले के ऊपर कब्जा करने वाले 12 लोगों को नोटिस, सात दिन का दिया समय

Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 12 people who had encroached the drain, given seven days' time
बदायूं। नगर पालिका के नालों पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इस वजह से नाले की सफाई नहीं हो पा रही। इसको देखते हुए पालिका की ओर से 12 लोगों को नोटिस दिया गया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने में आए खर्च की वसूली की बात कही है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक है। ऐसे में अगर नालों की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था समय रहते नहीं की गई, तो शहर के कई इलाकों में जलभराव विकराल रूप ले सकता है। नाले की सफाई और पानी के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण हटाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। लोटनपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने नाले पर स्लैब डालकर भवन और दुकान का निर्माण कर लिया है। इसी प्रकार सुनील पुत्र सरनलाल निवासी लोटनपुरा को नोटिस दिया गया है। उसने करीब 10 मीटर क्षेत्रफल में नाले पर स्लैब डालकर शौचालय और सीवर बॉक्स बनवा लिया है। इसी तरह 10 अन्य लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed