फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice issued seeking a response regarding the transfer of 90,000 to the accounts of deceased persons.

Budaun News: मृतकों के खाते में 90 हजार भेजने के मामले में नोटिस भेजकर मांगा जवाब

Thu, 17 Sep 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Notice issued seeking a response regarding the transfer of 90,000 to the accounts of deceased persons.
बदायूं। विकासखंड दहगवां की ग्राम पंचायत लौहरपुरा में मनरेगा (अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन- ग्रामीण) के तहत कराए कार्यों में हुए फर्जीवाड़े में डीएम के अनुमोदन पर नोटिस भेजा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दहगवां विकासखंड की ग्राम पंचायत लौहरपुरा में प्रधान और रोजगार सेवक की मिलीभगत से कई मृतकों के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी के करीब 90 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर बीडीओ ने मनरेगा कार्यों की जांच की। खुलासा हुआ कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके जॉब कार्ड पर लगातार मस्टररोल जारी कर भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

सांठगांठ कर खातों में भेजी गई मजदूरी भी निकाल ली गई। जिले में लंबे समय से डीसी मनरेगा का स्थायी अधिकारी न होने के कारण जांच होने के बाद भी फाइल दबी रही। अब डीसी मनरेगा मानसी सक्सेना के आ जाने के बाद लंबित शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है। इसी क्रम में डीसी मनरेगा ने प्रधान, रोजगार सेवक, सचिव और मनरेगा के टीए को डीएम के अनुमोदन पर नोटिस भेजा गया है। उन्हें पंद्रह दिन तक जवाब देन का समय दिया गया। जवाब मिलने के बाद रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनके खातों में भेजे गए रुपये
- लाखन सिंह की 24 मार्च 2020 को मौत होने के बाद दो दिन की मजदूरी का 474 रुपये का भुगतान किया गया।
- रोहन सिंह की 1 जुलाई 2021 को मौत होने के बाद 75 दिन की हाजिरी लगाकर 15,444 रुपये का भुगतान किया गया।
- श्यौराज की 20 जुलाई 2019 को मौत होने के बाद 85 दिन की हाजिरी लगाकर 19,837 रुपये का भुगतान किया गया।
- कल्याण सिंह की 18 जुलाई 2022 को मौत होने के बाद 12 दिन की हाजिरी लगाकर 2,556 रुपये का भुगतान कराया गया।
- रानी देवी की 2 अगस्त 2018 में होने के बाद भी 145 दिन की हाजिरी लगाकर 31,282 का भुगतान कराया गया।
-रोजगार सेवक ने रामसेवक और गुड्डो के एक ही परिवार के सदस्य होने बाद भी दो जॉब कार्ड बना दिए और 85 दिन की हाजिरी लगाकर 18,318 का भुगतान कराया
----

लौहरपुरा ग्राम पंचायत में हुए फर्जीवाड़े का खुलासा जांच रिपोर्ट में हो गया था। अब प्रधान, रोजगार सेवक, सचिव, टीए को डीएम के अनुमोदन पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी। - मानसी सक्सेना, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed