फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   notice in 25 school

25 स्कूलों को नोटिस जारी

Sun, 18 Jan 2015 12:30 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 18 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
क्षमता से अधिक दाखिला लेने वाले स्कूलों की जांच शुरू करा दी गई है। डीआईओएस की तरफ से दो सौ से अधिक दाखिले लेने वाले 25 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इससे पहले 14 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था। हालांकि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधकों ने काफी हंगामा काटते हुए जिले के सभी स्कूलों की भी जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर साल स्कूल क्षमता से अधिक दाखिले स्कूलों में ले लेते हैं। इतना ही पास के ही स्कूलों से अटैचमेंट करा भी बच्चे का दाखिला ले लेते हैं। इससे एक-एक स्कूल की छात्र संख्या दो सौ से पार हो जाती है। बच्चों का शोषण भी किया जाता है, साथ ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी किया जाता है। इसे देखते हुए शासन ने निर्धारित क्षमता से अधिक दाखिला लेने वाले स्कूलों के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं। विभागीय लोगों ने बताया कि इसमें पहले 14 स्कूलों को नोटिस जारी कर विभिन्न तिथियों पर समस्त अभिलेख चेक करने के लिए बुलाया गया था। बताया कि अब 25 और विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस बीना यादव ने बताया कि शासन के आदेशों का पालन किया जा रहा है।

वित्तविहीन स्कूल प्रबंधकों ने लगाया आरोप
बदायूं। शनिवार को पहुंचे वित्तविहीन स्कूल प्रबंधकों ने डीआईओएस पर शोषण करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि क्षमता से अधिक दाखिला लेने वालों में जांच के नाम पर वित्तविहीन स्कूलों का ही नाम शामिल किया गया है, जबकि जांच में एडेड तथा सरकारी स्कूलों को भी शामिल किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि जांच में सभी स्कूलों का शामिल नहीं किया गया है, जबकि तमाम एडेड स्कूलों में क्षमता से अधिक दाखिले हैं। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में जांच कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed