फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   noose caught in neck of child playing character of bhagat singh lost his life in badaun

खेल-खेल में हुआ 'शहीद': भगत सिंह का किरदार कर रहे बच्चे के गले मे कसा फंदा, गई जान

Thu, 29 Jul 2021 07:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Jul 2021 07:21 PM IST
सार

सूचना पर माता-पिता आ गए और बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
noose caught in neck of child playing character of bhagat singh lost his life in badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट में गुरुवार दोपहर साथियों के साथ शहीद भगत सिंह नाटक का मंचन करते समय फंदा गले में कसने से दस साल के बच्चे की मौत हो गई। साथियों को पता भी नहीं चला कि कब उसकी जान चली गई। परिवार ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर शव दफना दिया।

विज्ञापन


ग्राम बाबट में गुरुवार दोपहर कुछ बच्चे भूरे के घर में खेल रहे थे। भूरे का दस साल का बेटा शिवम भी इनके साथ था। गांव के बच्चे प्राइमरी स्कूल के छात्र थे जबकि शिवम स्कूल नहीं जाता था। बच्चों ने 15 अगस्त आने की बात कहते हुए नाटक मंचन की प्रैक्टिस करने की बात कही। फिर शहीद भगत सिंह नाटक का मंचन करना शुरू कर दिया। इसमें शिवम जिद करके भगत सिंह बन गया। उसने चारपाई पर चढ़कर कुंडे में रस्सी बांधी और फंदा बना लिया। 
विज्ञापन


फिर बच्चों से कहा कि वह भगत सिंह की तरह फंदे पर लटकेगा। फंदा बनाकर वह लटक गया। कुछ देर छटपटाने के बाद उसकी मौत हो गई। हमउम्र बच्चे कुछ समझ नहीं पाए। उसके शांत पड़ जाने पर घबराए बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर भूरे व उनकी पत्नी आ गई और बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस तरह किसी बच्चे की मौत की सूचना उनके पास नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed