फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Non-bailable warrant issued against six including the director

Budaun News: निदेशक समेत छह के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against six including the director
जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी पर लटका ताला। संवाद
बदायूं। करोड़ों रुपये की ठगी करके भागी कंपनी के निदेशकों व उनके सहयोगी के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन की टीम निदेशकों व उनके करीबियों की संपत्ति खंगाल रही है। इसकी भनक लगते ही कई करीबी घरों में ताले लगाकर भाग गए हैं।
विज्ञापन

जिले के अधिवक्ताओं ने निदेशक सूर्याकांत, शशिकांत व उनके सहयोगी श्रीकांत, सूरजपाल, राजू गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट की ओर से सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इस पर पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इसके अलावा निदेशकों व उनके करीबियों की संपत्ति खंगालने का काम हर तहसील में एसडीएम स्तर से किया जा रहा है। बुधवार को टीमों को ऐसी कोई संपत्ति नहीं मिली है, जो निदेशक शशि कांत व सूर्यकांत के नाम हो। निदेशक व उनके करीबियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

--

निदेशकों के मोबाइल फोन बंद
एसआईटी टीम प्रभारी एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि निदेशकों की तलाश की जा रही है। लगातार दबिश दे रहे हैं। निदेशकों के मोबाइल फोन बंद हैं। इसलिए उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उन तक पहुंचने के लिए टीम सक्रिय है। जल्द ही निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

एजेंटों के परिजन भी परेशान
शहर के चार एजेंट जेल जा चुके हैं। अन्य करीब सौ एजेंट निशाने पर हैं। एजेंट घर में नहीं मिल रहे हैं। एजेंटों का कहना है कि मालिकों को पुलिस गिरफ्तार कर लोगों का पैसा दिलाए। जब तक मालिकों को गिरफ्तार नहीं होगी, लोगों का पैसा निकलना मुश्किल होगा।




---

कोट

यह मामला हजारों लोगों से जुड़ा है। संपत्ति की जानकारी कराई जा रही है। अभी तक संपत्ति व खातों के संबंध में कुछ नहीं मिल सका है। लगातार एक सप्ताह तक जानकारी जुटाई जाएगी। एसआईटी की टीम छापेमारी कर रही है। पूरी जानकारी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed