फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   no teacher appointed of the english and maths in the katruba school

बा स्कूल में गणित-अंग्रेजी के शिक्षक नहीं, कैसे हो पढ़ाई

Fri, 19 Feb 2016 11:52 PM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
no teacher appointed of the english and maths in the katruba school
एसडीएम ने बताया कि स्कूल में कुल 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें मौके पर 82 ही मिलीं। इस दौरान अंशकालिक शिक्षिका उपासना शर्मा गैरहाजिर थीं। छात्राओं ने बताया कि उनको अब तक एक ड्रेस मिली है। दुपट्टा छात्राओं को अभी तक नहीं दिया गया है। साथ ही उन्हें कंप्यूटर हिंदी व्याकरण, अंग्रेजी ग्राम एवं स्काउट गाइड की पुस्तकें भी नहीं मिली हैं। हिंदी मंजरी की किताब अभी तक नहीं मिली है। आरओ लंबे समय से खराब पड़ा है। वर्तमान में उन्हें हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। यहां पढ़ाई का स्तर देखने के लिए कक्षा छह छात्रा से इतिहास विषय के बारे में सामान्य जानकारी ली गई, मगर वह कुछ भी नहीं बता सकी। यहां अंग्रेजी और गणित विषय का कोई शिक्षक नहीं है। इस कारण इन विषयों की पढ़ाई चौपट पड़ी है। एसडीएम ने शिक्षा में सुधार लाए जाने के लिए वार्डेन भारती मालपाणी को निर्देश दिए। स्कूल की चहारदीवारी एक तरफ से टूटी पड़ी थी। लाइट की भी समुचित व्यवस्था नहीं मिली। स्कूल की छत मामूली बरसात में टपकती है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई है। मगर किसी भी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। एसडीएम ने निरीक्षण आख्या तैयार कर डीएम को भेजी है। इससे स्कूल स्टाफ में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed