{"_id":"65d12493478e307b660e2987","slug":"no-specialist-doctor-or-medical-equipment-icu-in-name-only-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113640-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विशेषज्ञ डॉक्टर न चिकित्सा उपकरण, सिर्फ नाम की आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विशेषज्ञ डॉक्टर न चिकित्सा उपकरण, सिर्फ नाम की आईसीयू
Sun, 18 Feb 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना आईसीयू वार्ड। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में तीन माह पहले इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) शुरू तो कर दी गई, लेकिन यहां सुविधाएं कुछ भी नहीं हैं। बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा उपकरणों के इलाज किया जा रहा है। ऐसे में गंभीर मरीज जिला अस्पताल से आज भी रेफर हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में इंटेसिव केयर यूनिट दिसंबर में शुरू की गई थी। इसमें स्टाफ नर्स की तैनाती करने के साथ ही जिला अस्पताल के ही डॉक्टरों की डयूटी लगा दी गई। उम्मीद थी कि कुछ दिन में विशेषज्ञ डॉक्टर मिल जाएंगे लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसके संचालन के लिए एमडी मेडिसिन, एनेस्थेटिक, कार्डियोलॉजिस्ट आदि की जरूरत है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण आईसीयू का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा। इतना जरूर है कि प्राथमिक इलाज के बाद मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। फरवरी में अब तक गंभीर घायल और हृदय रोग संबंधी 168 मरीजों को आईसीयू से हायर सेंटर रेफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन-
विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। इस संबंध में शासन को लिखा गया है। आईसीयू में जो भी जरूरी चिकित्सा उपकरण होते हैं उनकी कमी को भी जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आईसीयू सुविधाएं पूरी तरह संचालित होने में कुछ समय लगेगा। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस