Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Double murder: Four teams remain empty-handed even after three days; investigation focuses on those close to the victims.

दोहरा हत्याकांड : चार टीमें तीन दिन बाद भी खाली हाथ, करीबियों के इर्द-गिर्द घूम रही जांच

Tue, 17 Nov 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Four teams remain empty-handed even after three days; investigation focuses on those close to the victims.
बदायूं। बिनावर क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में नियाज बानो और उनके आठ वर्षीय धेवते अफनान की हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस की चार टीमों की जांच करीबियों और परिचितों के इर्द-गिर्द सिमट गई है। परिजनों और गांव के कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है। लूट, प्रेम-प्रसंग सहित कई पहलुओं पर सघन जांच के बाद सवाल वहीं के वहीं खड़े हैं।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नियाज बानो समेत कई परिजनों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। उनकी सीडीआर निकलवाई है। अब नियाज बानो के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। दिल्ली से आने के बाद उनके मोबाइल फोन से किन-किन नंबरों पर बातचीत हुई, पुलिस कॉल डिटेल जांच रही है। फिलहाल, सर्विलांस के जरिए भी ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है, जिससे पुलिस कातिलों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

वहीं, वारदात के बाद से पुलिस को हत्याकांड में दो लोगों के शामिल होने का शक है, लेकिन मौके से मिले फिंगर प्रिंट से भी कुछ क्लू नहीं मिल सका है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस दोहरे हत्याकांड में परिचितों की भूमिका समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खेत के तिराहे पर खोजी कुत्ता के रुकने के एंगल पर भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला और उसके धेवते की गला दबाकर हत्या करने के मामले में चार टीमें लगी हुई हैं। जांच करीबियों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। सभी पहलुओं पर गहनता से सोच विचार कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सर्विलांस टीम भी मोबाइल नंबरों की सीडीआर पर काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - अंकिता शर्मा, एसएसपी बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed