फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   "No riots, are carried out '

‘दंगे होते नहीं, कराए जाते हैं’

Sun, 04 Sep 2016 11:03 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
"No riots, are carried out '
‘दंगे होते नहीं, कराए जाते हैं’ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन ने सपा-भाजपा पर साधा निशाना 
कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार को बताया दलित विरोधी महिला 

 बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुदद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा और भाजपा को दंगे कराने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने अब 400 दंगे कराए। बसपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ, क्योंकि दंगे होते नहीं हैं, कराए जाते हैं। इसलिए इन दंगे कराने वालों से सावधान हो जाइए। इसे समझाने के लिए के शेर भी अर्ज किया। 
शहर के मिशन ग्राउंड में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिद्दीकी ने कहा कि दलित हितैषी होने का दावा करने वाले मोदी का 56 इंच का सीना अब केवल ढाई इंच का रह गया और गुजरात में दलित नंगा करके पीटे जा रहे और मध्य प्रदेश में मुस्लिम महिलाओं के कपड़े फाड़े जा रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित यूपी और बिहार वालों को दिल्ली को गंदा करने वाला कहती थीं, अब वह क्या करने आई हैं यहां। मुस्लिम हितैषी होने का दावा करने वाली सपा ने हज जाने के दौरान मिलने वाली 45 दिनों की छुट्टी को खत्म करा दिया। मदरसों की परीक्षाएं दूसरे स्कूलों में कराने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही गुंडाराज और भ्रष्टाचार किसी को बताने की जरूरत नहीं है। इसलिए बसपा को जिताकर सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाली पार्टी को लाएं, जिससे समाज में सामंजस्य से लोग रह सकें।  
विज्ञापन

इस मौके पर सिद्दीकी का स्वागत फूलमालाएं पहनाकर किया गया। इस दौरान नसीमुद्दीन के पुत्र अफजल सिद्दीकी, एमएलसी अतर सिंह राव, ब्रह्मस्वरूप सागर, राममूर्ति लाल, नूर अहम, धर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार, डॉ. क्रांति कुमार, काजी रिजवान, अरशद अली, मेजर कैलाश सागर, जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम, सूरज सिंह, मोहम्मद अरशद अली, शिवम राठौर, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मायावती को बना दिया ऑयरन लेडी 
बदायूं। मिशन ग्राउंड में चल रही रैली के दौरान बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंच के पीछे लगाए होर्डिंग में पार्टी की सुप्रीमो मायावती को ऑयरन लेडी के खिताब से नवाजा गया। यही नहीं, एमएलसी अतरसिंह यादव ने भी मायावती का संबोधन आयरन लेडी से ही किया। यहां बताना जरूरी है कि आयरन लेडी का खिताब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया गया था। ऐसा किताबों में भी अंकित है। अब नई आयरन लेडी पर लोग चर्चा करते नजर आए।
-------
भूपेंद्र दद्दा सदर क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित 
बदायूं। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन से सभी चर्चाओं पर विरात लगाते हुए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा को सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के यह घोषणा करते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भावुक हुए दद्दा ने सभी का आभार जताया। 

-------
...और मोदी को बताया बाल-बच्चों वाला
बदायूं। आम तौर पर शांत रहने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को मिशन मैदान पर प्रधानमंत्री मोदी पर अप्रत्याशित शब्द प्रहार किए। उन्होंने मोदी को बाल-बच्चों वाला तक बता दिया। उन्होंने मोदी की पत्नी को अपनी बहन बताते  हुए कहा कि जो, आदमी बीबी-बच्चों का नहीं हो सका। उनका भला नहीं कर सका, वह किसी और का क्या होगा? सिद्दीकी यहीं रुके.. बोले, लोकसभा चुनाव के दौरान ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ और  ‘अबकी बार मोदी सरकार’ जैसे जुमले सुनाकर सत्ता में आ गए, लेकिन दो साल बीत  जाने के बाद न तो काला धन आया, न गरीबी मिटी और न ही कोई काम किया। लोगों  का ध्यान बंटाने के लिए पहले घर वापसी, लव जिहाद, बीफ और अब गोरक्षा के नाम पर  नफरत और आतंक फैलाने का काम किया जा रहा है। बताते चलें कि नरेंद्र मोदी की शादी तो हुई, लेकिन उनके बच्चों का जिक्र किसी ने आज तक नहीं किया। पूर्व मंत्री के इस बयान पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed