{"_id":"6570c33baad174cfbb00b524","slug":"no-one-should-be-deprived-of-the-benefits-of-eligible-schemes-badaun-news-c-123-1-sbly1001-9286-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोई भी पात्र न रहे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोई भी पात्र न रहे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित
विज्ञापन
बदायूं। जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जो भी दायित्व विभागीय अधिकारियों को सौंपे हैं वह उसको सफलतापूर्वक संपादित करें। कोई भी पात्र योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। कहा कि योजनाओं का संतृप्तीकरण भी आवश्यक है।
विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक लाभार्थी परक, जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अधिकारियों से कहा कि वह पूरे मनोयोग से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। पात्रों व गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, डीएम मनोज कुमार, सीडीओ केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीके सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।