फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No matter how many Muslims are there in Badaun, SP will fight only against the family.

Budaun News: बदायूं में मुस्लिम कितना भी ज्यादा क्यों न हो पर सपा तो परिवार को ही लड़ाएगी

Tue, 30 Apr 2024 04:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
No matter how many Muslims are there in Badaun, SP will fight only against the family.
बदायूं। बदायूं, संभल और आंवला लोकसभा क्षेत्र के मुसलमानों को जोड़ने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा व भाजपा पर भी सियासी वार किए। बोलीं, हिंदुत्व की आड़ में जुल्म-ज्यादती चरम पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ज्यादातर देखने में ये आया है कि जहां पर मुस्लिम आबादी ज्यादा होती है और हिंदुओं की कम, वहां समाजवादी पार्टी हिंदू को टिकट देती है। जहां पर हिंदू आबादी ज्यादा है और मुस्लिम कम है वहां पर मुस्लिम को टिकट देती है। ये है चरित्र समाजवादी पार्टी का। बसपा इसके विपरीत जहां जिसकी ज्यादा आबादी होती है उसे ही टिकट देती है।
विज्ञापन

बदायूं में तो सपा ने यह तय किया है कि मुस्लिम आबादी यहां चाहें कितनी भी ज्यादा क्यों न हो, चुनाव उनके परिवार का ही व्यक्ति लड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंवला में जहां पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है, वहां पर बीजेपी ने हिंदू को खड़ा किया। सपा ने भी हिंदू को खड़ा किया था, लेकिन जब सपा को लगा कि दो हिंदू खड़े होने से बीएसपी का मुस्लिम कहीं चुनाव जीत न जाए तो सपा ने हमारी पार्टी का फर्जी फार्म ए और बी लगाकर एक हिंदू को खड़ा करा दिया ताकि बीएसपी का उम्मीदवार मैदान से बाहर हो जाए, हालांकि जब हमने आंवला के बारे में सही तथ्य मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने रखे तो उन्होंने सुना और हमारे साथ इस मामले में न्याय किया। हम उनका धन्यवाद देते हैं। इस मामले में उन्होंने हमें न्याय दिया और हमारे प्रत्याशी का पर्चा वैध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मायावती बोलीं- संभल में मुस्लिम आबादी ज्यादा, हमने मुस्लिम को टिकट दिया
बदायूं। मायावती ने कहा कि जहां तक संभल का सवाल है संभल में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है, हमने मुस्लिम को टिकट दिया, लेकिन वहां पर सुनने में आता है कि मुस्लिम समाज में तुर्क और मुस्लिम अपर कास्ट ज्यादा है। लेकिन वहां पर जिनकी संख्या ज्यादा है उनको सपा में मौका नहीं मिलता है पर बसपा ने संभल इस बार मुस्लिम अपर कास्ट को मौका दिया है, वैसे भी जिसकी जो भागीदारी बनती है, बसपा उसे देती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed