{"_id":"5995e8104f1c1b60228b4606","slug":"no-malnourished-child-will-be-declared-malnutrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चा न होने पर गांव घोषित होगा कुपोषण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चा न होने पर गांव घोषित होगा कुपोषण मुक्त
बदायूं/मूसाझाग।
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास आयुक्त ने बीबीपुर गांव में किया स्थलीय सत्यापन
खुले में शौच की कुप्रथा त्यागने का ग्रामीणों से आह्वान
शासन के आवास आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी डीएम/सीडीओ शेषमणि पांडेय और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जगत ब्लॉक के गांव बीबीपुर पहुंच कर विकास कार्यों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि अगर पोषण मिशन योजना के तहत किसी गांव में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं मिलता है तो गांव को कुपोषण मुक्त घोषित किया जाएगा। इसी तरह अगर गांव के शत प्रतिशत घरों में बिजली कनेक्शन होंगे तो वह गांव बिजली विभाग की दृष्टि में आदर्श गांव माना जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से खुले में शौच की कुप्रथा त्यागने का भी आह्वान किया।
स्थलीय सत्यापन के दौरान आवास आयुक्त ने पाया कि गांव में मनरेगा के 273 जॉब कार्डधारक हैं। इनमें महिलाएं सिर्फ 25 हैं। गांव में 10 सोलर लाइट लगी हैं। यह सभी चालू पाई गईं। इंडिया मार्का 54 हैंडपंप में एक हैंडपंप खराब मिला। आवास आयुक्त ने दो दिन के भीतर हैंडपंप सही कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों की यूनिफार्म की गुणवत्ता की भी जांच की। प्रधानमंत्री आवास योजना, सीसी निर्माण, विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का ग्रामीणों से पूछकर सत्यापन किया। बिजली विभाग के अफसरों ने उनको बताया कि गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। गांव में 250 परिवार हैं। इनमें 160 लोगों के पास कनेक्शन हैं। 25 नए कनेक्शनों के लिए आवेदन लंबित हैं। आवास आयुक्त ने कहा कि अगर गांव में शत प्रतिशत बिजली कनेक्शन होते हैं तो बिजली विभाग की दृष्टि मेें गांव को आदर्श गांव माना जाएगा। आवास आयुक्त ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे समस्याओं के बारे में भी पूछा। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
---------
गिधौल में किया ग्रामीण पेयजल परियोजना को निरीक्षण
बदायूं। बीबीपुर गांव में स्थलीय सत्यापन से पहले आवास आयुक्त ने जगत ब्लॉक के गांव गिधौल में 313.17 लाख रुपये की लागत से तैयार ग्रामीण पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि परियोजना का काम पूरा हो चुका है। 29 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके सापेक्ष 24 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। शेष काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नोडल अधिकारी ने अगले 15 दिन में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा करने का आदेश दिया। सीडीओ से कहा कि वह 15 दिन के बाद निरीक्षण कर काम का जायजा लें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीएम/सीडीओ शेषमणि पांडेय, एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, एसडीएम सदर पारस नाथ एसपी सिटी कमल किशोर ने गबांव में पौधरोपण भी किया।