फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No hearing in Pension case

चक्कर पर चक्कर पर नहीं हुई सुनवाई

Thu, 28 Sep 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 28 Sep 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
No hearing in Pension case
Appealer

पेंशन की आस में विभिन्न विभागों के चक्कर लगाना कई लोगों की नियति बन चुका है। ऐसे 50  हजार से अधिक लोग हैं जो चक्कर काटने को मजबूर हैं, पर अब तक या तो उनके खाते में पेंशन नहीं पहुंची है या फिर उनकी पेंशन मंजूर ही नहीं की गई। इस संबंध में अफसर नियमों का सहारा लेकर बच निकलने में कामयाब हो जाते हैं। 

विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग कल्याण विभाग से विकलांग पेंशन, और प्रोबेशन विभाग से विधवा पेंशन संचालित होती है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में लाभार्थियों का सत्यापन करा लिया गया है, पर अब भी अनेक लोग हैं जिनकी या तो पेंशन मंजूर नहीं की गई है या फिर मंजूर करने के बाद भी राशि उनके खातों में नहीं भेजी गई है।   जिले में इस समय एक लाख से अधिक ऐसे लोग हैं जिनको पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसमें वृद्धावस्था के तहत 57010 में 52722 को, विधवा के तहत 37579 में 31631 और विकलांग के तहत 17000 में 15653 को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा काफी संख्या में आवेदक आज भी विकास भवन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन

सुविधा शुल्क लेने के बाद ही पेंशन स्वीकृत करने का आरोप
म्याऊं ब्लाक की खुशुनमा ने आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों की पेंशन स्वीकृत है, जो सुविधा शुल्क देते हैं। वह कई महीनों से चक्कर काट रही पर पेंशन स्वीकृत नहीं की गई। हर बार कर्मचारी आश्वासन देकर लौटा देते हैं। उसका कहना है कि उसके पति का करीब आठ माह पहले देहांत हो गया था, पर आज तक विधवा पेंशन नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed