{"_id":"63389010e40af672a7298b58","slug":"no-farmer-reached-on-the-first-day-the-purchasing-center-remained-deserted-badaun-news-bly499466141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं पहुंचा कोई किसान, खुले रहे क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं पहुंचा कोई किसान, खुले रहे क्रय केंद्र
सार
एक अक्तूबर से धान खरीद के लिए जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्रों को खोल दिया गया।केंद्र सुबह नौ बजे के करीब खोल दिया गया है, लेकिन बारदाना नहीं आया।संवाद- फोटो : BADAUN कुंवरगांव में खुला सरकारी धान क्रय केंद्र।
विज्ञापन
मंडी समिति में निरीक्षण करते डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं। एक अक्तूबर से धान खरीद के लिए जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्रों को खोल दिया गया। पहले दिन इन केंद्रों पर कोई भी किसान अपना धान लेकर नहीं पहुंचा। सिर्फ बैनर टांगने और साफ-सफाई का ही काम हुआ। केंद्र प्रभारी दिनभर व्यवस्थाओं को ठीक करने में लगे रहे। हालांकि कुछ सेंटर पर बारदाना भी नहीं पहुंचा।
शासन के निर्देश पर जिले मेें 39 सरकारी धान क्रय केंद्रों को खोल दिया गया है। सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे के करीब केेंद्र प्रभारी पहुंच गए। पहले दिन प्रभारी केंद्रों की व्यवस्था को पूरा करने में लगे रहे। साथ ही किसानों का इंतजार करते रहे। खाली समय में अधिकांश केंद्र प्रभारी अपने अभिलेखों से संबंधित कार्यों को पूरा करने में लगे रहे।
वजीरगंज समेत कुछ एक सेंटरों पर बारदाना नहीं पहुंचा। यहां की मंडी में दो केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र सुबह नौ बजे के करीब खोल दिया गया है, लेकिन बारदाना नहीं आया। हालांकि पहले दिन कोई भी किसान केंद्र पर धान बेचने के लिए नहीं पहुंचा। अगर पहुंचता तो उसको धान बेचने में दिक्कत आ सकती थी। ऐसे में क्रय केंद्र प्रभारी ने विभाग से बारदाना मांगा है।
विज्ञापन
कर्मचारी केंद्रों पर मिले तैनात
शहर स्थित मंडी समिति में एक भारतीय खाद्य निगम और विपणन शाखा के दो केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन तीनों केंद्र खुले हुए थे। वहां पर केंद्र प्रभारी समय से पहुंचे गए थे। कुंवरगांव में साधन सहकारी समिति में भी केंद्र खुला मिला। वहां पर कर्मचारी तैनात मिले। यही हाल बिल्सी मंडी में स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का था। केंद्र वहां भी खुला था और बारदाना भी पहुंच गया था।
डिप्टी आरएमओ ने किया निरीक्षण
डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ ने शनिवार को सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह मंडी समिति स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां पर बारदाना समेत अन्य रजिस्टर और उपकरणों को चेक किया। सब सही मिला, उसके बाद में एफसीआई का सेंटर चेक किया।
फैक्ट फाइल
- पिछली साल का लक्ष्य- 25 हजार एमटी
- पिछली साल हुई खरीद- 29 हजार 681 एमटी
- पिछली साल थे क्रय केंद्र- 37
सभी सेंटरों को सक्रिय कर दिया गया है। सभी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे किसानों से संपर्क साधना शुरू कर दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा धान की खरीद जिले में हो सके। इसको लेकर केंद्रों का निरीक्षण भी किया था। सभी केंद्र खुले मिले। अभी खरीद का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। -अतुल कुमार वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ

बिल्सी में खुला सरकारी धान क्रय केंद्र। संवाद- फोटो : BADAUN

कुंवरगांव में खुला सरकारी धान क्रय केंद्र। संवाद- फोटो : BADAUN