{"_id":"687e99d0d1cdcb96060948c0","slug":"niti-in-speech-tarannum-in-essay-and-saloni-first-in-painting-badaun-news-c-123-1-bdn1009-143592-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाषण में नीति, निबंध में तरंनुम और चित्रकला में सलोनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाषण में नीति, निबंध में तरंनुम और चित्रकला में सलोनी प्रथम
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए पोस्टर दिखातीं छात्राएं ।स्रोत:संस्थान
बदायूं। भूजल सप्ताह के तहत उच्च शिक्षा के नोडल केंद्र राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में सोमवार को जिला स्तरीय भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण में नीति, निबंध में तरंनुम, चित्रकला में सलोनी ने पहला स्थान पाया। तीनों प्रतियोगिताओं के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी बरेली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की नीति सक्सेना प्रथम, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की वेदांशी पटेल द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय की अनमता इस्लाम तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. बबीता यादव, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. संजय कुमार रहे। निबंध प्रतियोगिता में आत्माराम महाविद्यालय की तरन्नुम मिर्जा प्रथम, केसरी सिंह डिग्री कॉलेज टिकरी की उमरा मिर्जा द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय के मोहित मिश्रा तृतीय पर रहे। इसके निर्णायक डॉ. प्रेमचंद चौधरी, मोहम्मद जुनैद आलम रहे।
इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय की सलोनी पाल प्रथम, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की स्नेहा द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय की तैबा तृतीय स्थान पर रहीं। इसमें निर्णायक मंडल में डॉ. सरिता गौतम, डॉ. सरिता यादव एवं डॉ. गुलबहार अली रहीं। परिणामों की घोषणा व आभार ज्ञापन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।