{"_id":"5fa05af68ebc3e9bb4526abb","slug":"nine-positive-badaun-news-bly4256149128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल का बंदी और यूपी-112 के दो सिपाहियों समेत नौ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल का बंदी और यूपी-112 के दो सिपाहियों समेत नौ पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार रात जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 137 पहुंच गई है। इनमें जिला कारागार का एक बंदी और यूपी-112 पुलिस के दो सिपाही संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात 1944 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें नौ सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 1935 सैंपल निगेटिव निकले। सोमवार को जिले में अभियान चलाकर सैंपलिंग कराई गई। जगह-जगह कैंप लगाए गए। इस दौरान जिले भर से 2224 सैंपल लिए गए। इनमें कादरचौक में एक, म्याऊं में एक, जगत में एक, उझानी में एक, वजीरगंज में एक और शाहजहांपुर जिले का एक व्यक्ति संक्रमित निकला है। इनके अलावा जिला कारागार में एक बंदी पॉजिटिव मिला है। तो वहीं यूपी-112 पुलिस के दो सिपाही संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी को कोविड-19 अस्पताल आसरा आवास भेज दिया है।