फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NHAI 530-B will pass through 13 villages

Budaun News: 13 गांव से होकर निकलेगा एनएचएआई 530-बी

Fri, 20 Sep 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
NHAI 530-B will pass through 13 villages
बदायूं -बरेली रोड। संवाद
बदायूं। मथुरा-बरेली 530-बी राष्ट्रीय राजमार्ग जिले के 13 गांवों से होकर गुजरेगा। जिले में चंदननगर गांव से इसकी शुरुआत होगी। जिन गांवों से हाईवे गुजरेगा वहां अब जमीन का अधिग्रहण होना है। अधिकारियों का कहना है कि तीसरे चरण का काम अंतिम चरण में हैं। इसके बाद बदायूं से बरेली के बीच काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा से बरेली तक 530-बी राष्ट्रीय राजमार्ग बदायूं जिले से होकर निकल रहा है। अंतिम चौथे चरण में बदायूं के चंदननगर गांव से बरेली तक बनने वाला यह हाईवे जिले के 13 गांव से होकर गुजरेगा। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे बरेली में जाकर लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा।
विज्ञापन

इस हाईवे के बनने के बाद मथुरा-बरेली का सफर चार घंटे में पूरा हो जाएगा। बता दें कि मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी के पहले चरण में मथुरा से हाथरस, दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज, तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक काम होना है। वहीं चौथे चरण में बदायूं के चंदनगर से बरेली तक इस हाईवे का काम शुरू होगा। तीसरे चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही चौथे चरण का काम शुरू होने वाला है। इसको लेकर जिले के 13 गांव का चयन किया गया है। जहां से होकर यह हाईवे निकलेगा। इन गांवों में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांव का होगा विकास
बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के बन जाने के बाद जनपद के तहत आने वाले कई गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। जिन 13 गांवों से होकर हाईवे गुजरेगा वहां जमीन के भाव बढ़ने शुरू हो गए हैं। इन गांव के लोगों की आय भी हाईवे बनने से बढ़ेगी।


चयनित गांव
चंदननगर, रहमा, मलगांव, डुमैरा, उझौली, बिनावर, बाकरपुर खंडहर, कुतु़बपुर थरा, घटपुरी, मलिकपुर, रसूलपुर पुठी, ढकिया और करतौली।

चौथे चरण में बदायूं से बरेली के बीच में काम होगा। इसमें बदायूं के 13 गांव शामिल हैं। तीसरे चरण में जमीन अधिग्रहण समेत अन्य काम लगभग पूरा होने की कगार पर है। ऐसे में चौथे चरण पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। -उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed