{"_id":"679b297fe27c4ebd040c5f08","slug":"newly-married-woman-dies-eight-days-after-marriage-body-found-on-bed-in-budaun-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता की मौत, बेड पर मिला शव, पति समेत ससुरालवाले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता की मौत, बेड पर मिला शव, पति समेत ससुरालवाले फरार
Thu, 30 Jan 2025 01:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:16 PM IST
सार
बदायूं में शादी के बाद 22 जनवरी को दुल्हन विदाकर ससुराल आई। 29 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति समेत ससुरालवाले फरार हैं। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर कस्बे के वार्ड एक में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव डिबौरा निवासी नीरज (18) की शादी 22 जनवरी को अलापुर कस्बे के वार्ड एक निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह नीरज की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। उसका शव बेड पर मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP Suicide Case Video: 'लड़का होना बड़ा गुनाह, कोई आपकी नहीं सुनता', जान देने से पहले वीडियो में युवक का दर्द
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दातागंज सीओ केके तिवारी व इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
मायका पक्ष ने ससुराल के लोगों पर गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन