फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Surendra pain spilled out in six-minute video made before committed suicide see video in bareilly

UP Suicide Case Video: 'लड़का होना बड़ा गुनाह, कोई आपकी नहीं सुनता', जान देने से पहले वीडियो में युवक का दर्द

Thu, 30 Jan 2025 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 Jan 2025 12:07 PM IST
सार

Bareilly Crime News: बरेली  के युवक ने पत्नी और उसके परिजनों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। सुरेंद्र ने जान देने से पहले बनाए वीडियो में कहा है कि लड़का होना बहुत बड़ा गुनाह है, क्योंकि आपकी कोई नहीं सुनता। न कानून, न ही पुलिस। मैं जीना नहीं चाहता हूं। मरने की हिम्मत भी नहीं मेरे अंदर... लेकिन क्या करूं? 

विज्ञापन
Surendra pain spilled out in six-minute video made before committed suicide see video in bareilly
bareilly suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने जान देने से पहले छह मिनट का वीडियो भी बनाया। वीडियो में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना इलाके में तीन दिन पहले आत्महत्या करने वाले सुरेंद्र सिंह का छह मिनट का वीडियो सामने आया है। माना जा रहा है कि खुदकुशी से पहले उन्होंने यह वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेज दिया था। वीडियो में सुरेंद्र अपनी पत्नी, सास और पत्नी के मुंहबोले बहनोई पर गंभीर आरोप लगाते दिख रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में सूअर पालन करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यहां परिवार संग आना ठीक नहीं: मनचलों की हरकतों से शर्म से झुक जाती हैं नजरें, लोग बोले- सुरक्षा रामभरोसे

सुअर बाड़े के पास बने कमरे में 25 जनवरी की सुबह उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। अब सामने आए वीडियो में वह कहते दिख रहा है कि उसकी जिंदगी में सबसे खराब समय गुजर रहा है। वह अकेले रह गया है। साल 2020 में उसकी शादी हुई थी। तब लगा कि जिंदगी सही हो जाएगी। 
 

बीवी को प्यार से रखना चाहा, लेकिन उसका संबंध किसी और से है। उसकी मां कहती थी कि बेटी 15 दिन ससुराल और 15 दिन मायके में रहेगी। आखिरकार वही हुआ। पत्नी ने मुझ पर मुकदमे कराए। मेरा जीना मुश्किल हो गया है। वह चाहती है कि मैं जिंदगी सही से न जी पाऊं। प्रेमी से पिटवाया। धमकी दी कि 15-20 लाख देकर फैसला कर लो।

 

लड़का होना बहुत बड़ा गुनाह
सुरेंद्र ने कहा है कि लड़का होना बहुत बड़ा गुनाह है, क्योंकि आपकी कोई नहीं सुनता। न कानून, न ही पुलिस। मैं जीना नहीं चाहता हूं। मरने की हिम्मत भी नहीं मेरे अंदर... लेकिन क्या करूं? हालात ऐसे आ जाते हैं कि आदमी गलत कदम उठा लेता है। 

 

मैं मम्मी-पापा से बहुत प्यार करता हूं। सरकार से गुजारिश है कि मेरे मम्मी-पापा को कोई परेशान न करे। आखिर में कहा कि मेरे शव का पोस्टमॉर्टम न कराया जाए।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने कहा कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed