फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Newly admitted female students were apprised of the importance of higher education.

Budaun News: नवप्रवेशित छात्राओं को बताया उच्च शिक्षा का महत्व

Wed, 29 Jul 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Newly admitted female students were apprised of the importance of higher education.
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दो दिवसीय दीक्षारंभ (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, नियमित अध्ययन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने परिचय सत्र प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को महाविद्यालय के इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन व्यवस्था व उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी की सलाह दी। डॉ. भावना सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए महाविद्यालय में संचालित रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्रीड़ा परिषद, वार्षिकोत्सव सहित विभिन्न सहगामी गतिविधियों से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed