फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Newborn Chandausi Refer found in well, line of adopters started

Budaun News: कुएं में मिला नवजात चंदौसी रेफर, गोद लेने वालों की लगी लाइन

Sun, 26 Feb 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Newborn Chandausi Refer found in well, line of adopters started
(25 बीडीएन-13) नवजात बालक।
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के बसोमी गांव में कुएं में मिले नवजात लड़के को चंदौसी रेफर कर दिया गया है। हालांकि वह स्वस्थ है लेकिन एहतियातन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी जांचें कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

नवजात शनिवार सुबह बसोमी गांव की सोमवती के पुराने कुएं में मिला था। सोमवती सुबह अपने खेत पर पहुंची थीं तो उन्होंने कुएं से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। बच्चे को पहले सीएचसी आसफपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से शनिवार सुबह चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में नवजात की कुछ जांचें कराई गई हैं। दो-चार दिन बाद उसे बदायूं लाया जाएगा। जहां से उसे बालगृह भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर-गाजियाबाद तक के लोग लेना चाहते हैं गोद
कुएं में मिले नवजात लड़के को गोद लेने वालों की लाइन लग गई है। तमाम स्थानीय लोग उसे गोद लेने की इच्छा जता चुके हैं तो गाजियाबाद और कानपुर के लोग भी उसे गोद लेना चाहते हैं। वह अपने परिचितों और चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है गोद लेने की प्रक्रिया
- लावारिस बच्चे को गोद लेने के लिए वेबसाइट कारा डॉट एनआईसी डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। इसके लिए पेन कार्ड, पासपोर्ट, दंपती का जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र या नगर पालिका की ओर से निर्गत प्रमाण पत्र अपलोड करना पड़ता है। निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निर्वाचक पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयकर निटर्न, वेतन पर्ची, दंपती का मेडिकल फिटनेस, विवाद प्रमाण पत्र और विवाह का फोटो, परिवार की फोटो, अगर सात साल तक बच्चा न हो तो उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र होना चाहिए। यह कागजात अपलोड करने के बाद वरीयता सूची में नाम आ जाएगा। फिर जो बच्चा क्रम में लगा होगा, उसे ही गोद दिया जाएगा।

वर्जन
- नवजात को स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चंदौसी भेजा गया है। दो-चार दिन बाद उसे यहां वापस लाया जाएगा। उसका फिर मेडिकल चेकअप होगा। उसे बालगृह में रखा जाएगा। हमने इस संबंध में सीडब्ल्यूसी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र लिखा है। - कमल शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed