फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   new secion

नए सत्र में शिक्षकों की बढ़ेगी जिम्मेदारी

Sat, 10 Jan 2015 07:18 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 10 Jan 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने अभी से ही नए सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं बच्चों के ठहराव को चल रही योजनाओं के भी सुचारू क्रियान्वयन को समस्त बीईओ को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

शासन छह से 14 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा के लिए गंभीर है। लिहाजा समय-समय पर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं को सहीं से संचालित करने के लिए निर्देश भी जारी किया जाता रहता है। बावजूद इसके करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी गुणवत्ता और नामांकन का जो आउटपुट आना चाहिए वह नहीं आ पाता है। विभागीय जानकारों ने बताया कि नए सत्र में इसमें और अधिक सुधार करने से उद्देश्य से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताते हैं कि एमडीएम की जानकारी जहां नए रजिस्ट्रर में दर्ज कराने के लिए पहले ही निर्देश आ चुके हैं। वहीं अब शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारियां भी बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि नए सत्र में शिक्षकों को गुणवत्ता के अलावा नामांकन पर ध्यान देने पर भी जोर दिया जाएगा। समय-समय पर निरीक्षण किए जाएंगे, सभी बीईओ भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि नए सत्र के लिए गुणवत्ता सुधार और योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन को रणनीति बनाई जा रही है। निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि बच्चों का विकास ढंग से हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed