फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   New revenue code will get speedy justice

नई राजस्व संहिता से मिलेगा त्वरित न्याय

Thu, 11 Feb 2016 07:32 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 11 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
New revenue code will get speedy justice
 
विज्ञापन

 
नई राजस्व संहिता गुरुवार को अस्तित्व में आ गई। कलेक्ट्रेट सहित जिले की सभी तहसीलों में पहला राजस्व दिवस मनाया गया। जिला स्तर पर आयोजित राजस्व दिवस में तहसील सदर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बारह अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में आयोजित प्रथम राजस्व दिवस में एडीएम (प्रशासन) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई राजस्व संहिता लोक कल्याणकारी साबित होगी और जनता को उसके दरवाजे पर न्याय तो मिलेगा ही उसके अलावा त्वरित और सुलभ न्याय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को अपनी जमीन बेचने के लिए तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ता था जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता था अब वह अपनी जमीन किसी भी व्यक्ति को उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेंद्र यादव ने कहा कि राजस्व विभाग की 234 धाराओं तथा 16 अध्यायों में संशोधन कर राजस्व से संबंधित नियमों की जटिलताओं को दूर कर सुगम बनाया गया है। राजस्व न्यायालयों में दायर होने वाले मुकदमों की सुनवाई अब इसी व्यवस्था के तहत की जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरे व्यक्ति के नाम कर सकते हैं पट्टा
अब कोई अशक्त व्यक्ति अपनी कृषि भूमि का दूसरे के नाम पट्टा भी कर सकता है। ठियाबंदी के बाद लगाए सुरक्षा चिन्हों की रखवाली और उनकी हिफाजत करना भूमि स्वामी की ही जिम्मेदारी होगी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत हदबंदी और आपसी बंटवारे के लिए अब तहसील स्तरीय न्यायालयों में ज्यादा चक्कर नहीं लगाना होंगे और न ही लंबे समय तक अंतिम आदेश जारी होने का इंतजार करना होगा। न्यायालयों में ऐसे मामलों का राजस्व न्यायालयों में जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। निजी भूमि की पैमाइश कराना भी आसान हो जाएगा। कोई भी भूमिधर एक हजार रुपये शुल्क जमा कर अपनी भूमि की पैमाइश करा सकता है। राजस्व विभाग द्वारा भूमिधर किसानों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना और भूमिहीन किसानों को आम आदमी बीमा योजना अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार दातागंज होंगे सम्मानित
 बरेली मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों में दातागंज के तहसीलदार रणवीर सिंह का भी चयन किया गया है। उनको लखनऊ में राजस्व विभाग के मंत्री प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

ग्राम राजस्व समितियां होंगी गठित
 नई राजस्व संहिता के तहत राजस्व से संबंधित छोटे-छोटे वादों के निस्तारण के लिए ग्राम स्तर पर पांच सदस्यीय राजस्व समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें संभ्रांत लोगों को रखा जाएगा।

अभिलेख न देने पर पड़ेगा जुर्माना
 सेवानिवृत्ति के बाद कई कर्मचारी सरकारी राजस्व अभिलेखों को वापस नहीं करते थे जिससे जनता को तमाम प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब किसी कर्मचारी द्वारा सरकारी अभिलेखों को वापस न करने पर उस कर्मचारी पर 250 रुपये से 25 हजार रुपये तक प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किए जाने का नई राजस्व संहिता में प्रावधान किया गया है।

नए पद होंगे सृजित
नई राजस्व संहिता अस्तित्व में आने के बाद जिला स्तर पर तीन नए पद भी सृजित कर राजस्व परिषद द्वारा अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। जनपद की प्रत्येक तहसील में एसडीएम के अलावा अपर  जिलाधिकारी,न्यायिक तहसीलदार के अलावा तहसीलदार न्यायिक की तैनाती की जाएगी। जिला स्तर पर एडीएम प्रशासन और वित्त एवं राजस्व के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी न्यायिक भी तैनात किए जाएंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने पर यह हुए सम्मानित
राजस्व दिवस के मौके पर सदर तहसील के तहसीलदार सतीश चन्द्र, नायब तहसीलदार राधेश्याम, संग्रह के सहायक लेखाकार राजेंद्र सिंह गुंज्याल, भूलेख लिपिक सूर्यपाल सक्सेना, संग्रह अमीन मुवाहिद, राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार, उदयवीर सिंह,दिवाकर, प्रभारी राजस्व निरीक्षक इरफान खां, ओमपाल सिंह, लेखपाल विनोद कुमार, संजय गुप्ता को एडीएम प्रशासन व एडीएम वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम सहसवान जंग बहादुर, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन कुमार त्रिपाठी, जिला राजस्व अधिकारी बदलू प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए।

दातागंज में अधिवक्ता-लेखपाल सम्मानित
 राजस्व दिवस के मौके पर एसडीएम ओपी तिवारी ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिवक्ताओं और राजस्व लेखपाल, अमीन और लिपिकों को सम्मानित कर राजस्व संहिता के संबंध में जनमानस में इसका प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। इसमें राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, उमेश चंद्र सक्सेना, आर्येंद्र सक्सेना, आर्येंद्र मोहन, शिवपाल सिंह यादव, रमेश बाबू सक्सेना, इंद्रपाल सिंह अधिवक्ता, लेखपाल एवं कानूनगो में हरीराम सिंह, आर्येंद्र सक्सेना, सर्वेश यादव, सतवीर सिंह, राजपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र दिए गए।    


बिल्सी में एसडीएम ने सम्मान से नवाजा
तहसील सभागार में प्रथम राजस्व दिवस मनाया गया। एसडीएम विधान जायसवाल एवं तहसीलदार बालकराम यादव ने राजस्व विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को नई राजस्व संहिता के आरे में बताया। बाद में इस्लामनगर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक ओमपाल सिंह एवं बिल्सी कस्बे के लेखपाल महेंद्र सिंह यादव को अच्छा काम करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरआई अशोक कुमार सिंह, किशनलाल, कुशलपाल सिंह, अंबरीश गुप्ता, विनोद कुमार, शिशुपाल सागर, नीरज कुमार, किशोरीलाल शाक्य, उमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed