फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nephew Amin, named in the murder of Badlu Sher, arrested

Budaun News: बदलू शेर की हत्या में नामजद भतीजा आमीन गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nephew Amin, named in the murder of Badlu Sher, arrested
उझानी। ननाखेड़ा निवासी बदलू शेर की हत्या में नामजद भतीजे आमीन को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका मेडिकल कराया गया। बदलू की बुधवार को बुग्गी के विवाद में छोटे भाई टेनी, उसकी पत्नी नसीमा और बेटे आमीन ने पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। इलाज के दौरान बदलू की मौत हो जाने पर मुकदमा हत्या में तरमीम कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह आमीन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उससे घटना के बारे में पूछताछ की। आमीन ने पुलिस को बताया कि कहासुनी के दौरान ताऊ बदलू शेर खुद ही जमीन पर गिर पड़े थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आमीन का मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed