फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Negligence in civic elections will not be tolerated: Divisional Commissioner

बर्दाश्त नहीं होगी निकाय चुनाव में लापरवाही: मंडलायुक्त

Wed, 26 Apr 2023 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Negligence in civic elections will not be tolerated: Divisional Commissioner
कलक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त और आईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियम व निर्देशों का पालन कराते हुए चुनाव संपन्न कराएं। यह लोकतंत्र का महापर्व होता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिस अधिकारी या कर्मचारी को जो जिम्मेदारी सौपी गई है, वह उसे अच्छी तरीके से निभाए। क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और सतर्कता के साथ काम करें।
मंगलवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार पहुंचकर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व चुनाव में लगे अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने निकाय चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने चुनाव के संबंध में विस्तार से प्रत्येक जानकारी ली। कहा कि चुनाव के दौरान कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहें। अगर कोई शिकायत है तो उसका समय से प्राथमिकता के अनुसार निस्तारित कराएं। सभी टीमें सक्रिय रहें।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि एसडीएम और सीओ सभी मतदान केंद्रों का अच्छी तरह से निरीक्षण कर लें। सभी लाइसेंस जमा कराए जाएं। इस दौरान कोई अवैमध शराब की बिक्री नहीं होगी। चुनाव में केवल सरकारी वाहनों का प्रयोग करें। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखीजाए। उन्होंने जन सामान्य से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार भ्रामक और अफवाह वाली पोस्ट न डालें। सतर्कता के साथ सोशल मीडिया का प्रयोग करें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सोशल मीडिया की सभी पोस्ट्स और टिप्पणियों पर नजर रखनें के लिए टीम लगाई है। अगर इसमें दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी। इस दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, सभी एसडीएम और सीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed