फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neelkanth vs Jama Masjid file transferred to FTC court, hearing on 30th

Budaun News: नीलकंठ बनाम जामा मस्जिद की फाइल एफटीसी कोर्ट में ट्रांसफर, 30 को सुनवाई

Fri, 25 Jul 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Neelkanth vs Jama Masjid file transferred to FTC court, hearing on 30th
बदायूं। शहर के चर्चित नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद की फाइल जिला जज विवेक संगल ने एफटीसी कोर्ट में ट्रांसफर कर दी है। सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी के लंबे अवकाश पर जाने से फाइल ट्रांसफर की है। अब इस मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट पुष्पेंद्र चौधरी की कोर्ट में चलेगी। मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने 2022 में दावा किया था कि जामा मस्जिद की जगह पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। वहीं, मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए मंदिर के अस्तित्व से इंकार किया है। तब से नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद का मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में तारीख पर तारीख पड़ रही है। गत तारीख 17 जुलाई को न्यायाधीश के अवकाश पर होने से सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद से इस मामले की सुनवाई को 24 जुलाई को नियत की गई थी। वादी पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे। यहां जानकारी हुई कि कोर्ट की न्यायाधीश सुमन तिवारी लंबे अवकाश पर हैं। इस वजह से अधिवक्ताओं ने मुकदमा दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग रखी। अब जिला जज ने सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट पुष्पेंद्र चौधरी की कोर्ट में मामले को ट्रांसफर कर दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 30 अगस्त तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed