{"_id":"902533dd109704398bc55634e0333ea4","slug":"navratra-festival-started-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र शुरू, घरों में की गई कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र शुरू, घरों में की गई कलश स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र को लेकर मंदिरों में कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थीं। मंगलवार को पहले दिन शहर के नगला मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, दरीबाकला मंदिर, गौरीशंकर मंदिर में तड़के से ही पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हालांकि मंदिरों में बहुत से श्रद्धालु 12 बजे के बाद तक पूजा करने को पहुंचे। सभी मंदिरों में सुबह से ही मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उपवास रखने के साथ पूजा-अर्चना की। बच्चों की भी संख्या अच्छी खासी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा को मंदिरों पर आने-जाने की अच्छी व्यवस्था की गई। इधर, मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया मंदिर पर भी भीड़ रही।
मंदिरों पर सफाई की व्यवस्था, चूना डलवाया
बदायूं। नवरात्र के मद्देनजर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने भी सभी मंदिरों के आसपास सफाई की व्यापक व्यवस्था की। मंदिरों के पास चूना डलवाया गया। अधिशासी अधिकारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि नवरात्रि तक रोजाना मंदिरों के आसपास सफाई के साथ चूना डलवाया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। ईओ ने बताया कि सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सफाई नायकों के साथ ही सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पर किसी तरह की लापरवाही मिलती तो संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फलों के दाम बढ़े
बदायूं। नवरात्र के चलते शहर में फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। देखा गया कि रोजाना की अपेक्षा आज केला, सेब आदि फलों के दाम ज्यादा रहे।
नौबतराय मंदिर में की कई पूजा
बदायूं। नवाब नौबतराय मंदिर में मां दुर्गे और चित्रगुप्त जी संयुक्त दरवार में त्रिवेणी के जल से स्नान कराकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा, पंकज सक्सेना, आजाद सक्सेना, दीपक सक्सेना, रवींद्र मोहन, देशराज, सुभाष सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
खेरे वाली माता के मंदिर पर उमड़े भक्त
वजीरगंज। नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने पूरे विधि-विधान से मां शैलपुत्री के स्वरूप का पूजन किया। नगर के प्रसिद्ध खेरे वाली माता के मंदिर पर विशेष साज सजावट की गई। मंदिर पर सुबह से ही मां के भक्तों के आने का सिलसिला शुुरू हो गया। दिन निकलने तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिसके चलते लोगों को पूजा अर्चना करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भक्तों ने मंदिर में मां की आराधना के पश्चात्य नवरात्रों के पूजा के निमित्त घरों में घट स्थापना कर विधि-विधान से पूजापाठ करते हुए मंगल की कामना की। मंदिरों पर सफाई की भी व्यवस्था रही पंचायत प्रशासन द्वारा चूना डलवाया गया।
बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर रही भीड़
बिल्सी। नवरात्र के पहले दिन नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर महिलाओं की विशेष भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्हें काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इसके अलावा नगर के नव दुर्गा देवी, देववाणी, रघुनाथ जी, रंग जी महाराज, खैरी रोड बालाजी, शिव शक्ति भवन मंदिर, नील कंठेश्वर मरहाराज, मां शीतला देवी आदि मंदिरों में भी महिलाओं की भीड़ रही। पालिका द्वारा मंदिरों के निकट विशेष सफाई कराकर चूना डलवाया गया, ताकि मां के भक्तों का कोई परेशानी न हो।
आज से शुरू होगा रामलीला महोत्सव
वजीरगंज। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का कल बुधवार को शुभारंभ होगा। उद्घाटन पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व नगर में भगवान श्री गणेश की झांकी निकाली जाएगी।
यह जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कमल ने बताया कि महोत्सव में आदर्श डामेटिक क्लब के कलाकारों द्वारा श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया जाएगा। 18 अक्तूबर को भगवानश्रीराम की बारात निकाली जाएगी। 25 अक्तूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक के बाद संगीत का रंगारंग कार्यक्रम होगा।