फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   navratra

मां सिद्धिदात्री के दरबार में नवाए शीश

Fri, 15 Oct 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
navratra
नगला मंदिर में माता रानी की पूजा करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नवरात्र के अंतिम दिन हवन और कन्या भोज की धूम रही। श्रद्धालुओं ने नवें दिन मां सिद्धिदात्री की भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की। मंदिर में पहुंचकर सामूहिक रूप से हवन किया तो श्रद्धा से उनके दरबार में शीश नवाए। इसके बाद घरों पर हवन करने के बाद कन्या भोज कराया। व्रत का पारायण भी किया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ नगला मंदिर में भोर में तीन बजे से ही देवी भक्तों की कतार लग गई। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही देवी पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर मंदिर के बाहर लाइन खत्म नहीं हुई, श्रद्धालुओं का आवागमन देर रात तक जारी रहा। देवी भक्तों की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रही। शहर में कई जगहों पर भंडारे हुए। घरों पर भी देवी स्वरूप कन्याओं को भोज कराया गया।
विज्ञापन

-
वकीलों ने जिला बार सभागार में कराया कन्याभोज
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह, महासचिव संदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इस बार पूरे नवरात्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के हॉल में कन्या भोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर महासचिव संदीप कुमार मिश्रा, पूर्व महासचिव विवेक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता देवपाल सिंह, अंकित सक्सेना, अमित गौड, सुधीर कश्यप, दीपक शर्मा, अजय सिसोदिया, पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के अवसर पर कन्याओं को भोज कराया गया। संवाद

नवरात्र के अवसर पर कन्याओं को भोज कराया गया। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed