फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nature's Game: Suddenly met and then separated forever

कुदरत का खेल : अचानक मिले और फिर हमेशा के लिए जुदा हो गए

Fri, 07 Jul 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nature's Game: Suddenly met and then separated forever
रोते-बिलखते मृतक बबलू यादव के परिजन।
बिजली गिरने से दो लोगों की जान जाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसहैत (बदायूं)। शायद राजीव और बबलू की मौत एक साथ लिखी थी। जहां राजीव दिल्ली से उसहैत पहुंचा तो वहीं बबलू घर से किसी काम से उसहैत आया। दोनों अचानक मिले। बबलू पर बाइक थी, जिस पर राजीव गांव जाने के लिए बैठ गया। उन्हें क्या पता था कि यह उनका अंतिम सफर है। रास्ते में बिजली गिरने से दोनों की जान चली गई।
गांव मुगरिया नगला निवासी राजीव पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी उसी पर थी। ऐसे में वह पैसा कमाने दिल्ली चला गया था। इस समय उसके खेतों में धान की रोपाई की तैयारियां चल रहीं थीं। दो दिन पहले उसकी परिवार वालों से बात हुई थी। तब उसने घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन

राजीव दोपहर में उसहैत पहुंचा। इधर, बबलू के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। बबलू पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसके एक बेटी है। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दोपहर के समय राजमिस्त्री ने बताया कि उसे एक चाली की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू उसहैत जाने को तैयार हो गया। वह बाइक लेकर उसहैत पहुंचा, जहां उसकी राजीव से मुलाकात हुई। दोनों घर को चले और रास्ते में बिजली गिरने से जान चली गई। जब यह हादसा हुआ कुछ दूरी पर ही राजीव का भाई संतोष आ रहा था। उसके सामने ही बिजली गिरी। वह नहीं जानता था जिन पर बिजली गिरी उनमें उसका भाई भी है। बाद में मौके पर जाकर जब उसको जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने परिवार वालों को जानकारी दी।
--------
मौजमपुर के जूनियर हाईस्कूल की छात्रा थी अंशिका
गांव नगासी निवासी अंशिका पुत्री राजपाल मौजमपुर के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। इस स्कूल में नगासी गांव के तमाम बच्चे पढ़ते हैं। वह अपने घर से पैदल ही स्कूल जाते हैं। दोपहर के समय अंशिका अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर आ रही थी। करीब पांच सौ मीटर दूर पहुंची थी कि तभी उसके ऊपर बिजली गिर गई। उस दौरान अन्य बच्चे कुछ दूर थे। वह बिजली गिरने की आवाज सुनकर डर गए। कुछ बच्चे डरकर सड़क पर भी गिर गए। बाद में सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए।

--------
बिजली गिरने से भैंस मरी
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कटरा साअदतगंज निवासी राजवीर पुत्र प्रीतम की बृहस्पतिवार दोपहर भैंस घर के बाहर बंधी थी। उस पर भी तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। राजवीर ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी है।

रोते-बिलखते मृतक बबलू यादव के परिजन।

रोते-बिलखते मृतक बबलू यादव के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed