{"_id":"65aae029064ea3496503f497","slug":"national-youth-week-concludes-youth-honored-badaun-news-c-123-1-bdn1005-11973-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन, युवाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन, युवाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
चंद्रिका देवी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं का पुरस्कृत करते सदर विधायक।स्रोत-संस्थान
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर शुरू हुए थे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं । नेहरू युवा केंद्र की ओर से नेहरू युवा विकास समिति पसेई के सहयोग से राष्ट्रीय युवा सप्ताह का विधिवत समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर युवाओं को सम्मानित भी किया गया।
चंद्रिका देवी काॅलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं को एक नई परिभाषा देकर उन्हें कर्तव्य और कर्तव्य निष्ठा का बोध कराया।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श और सिद्धांत आज भी अनुकरणीय है। युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। भाजपा महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि हर युवा में एक महापुरुष छिपा होता है, युवा को चाहिए कि वह अपनी शक्ति को पहचानकर देश हित में प्रयोग करे।
विज्ञापन
संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन से लेकर सप्ताह भर युवाओं के बीच विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर नेहरू युवा विकास समिति पसेई के अध्यक्ष सुधीर यादव, कौशल विकास मिशन की अधीक्षिका सिंपल यादव, वरिष्ठ युवा लीडर रवेंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार, कुसुम सिंह, राहुल यादव, कार्तिक सक्सेना, यश पाल, गुलाब सिंह, मनोज कुमार, रोली देवी, महिमा सिंह, प्रतिज्ञा यादव ज्योति ने विचार रखे। संचालन रवेंद्र पाल सिंह ने किया। अंत में 55 युवाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।