फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nakhuda

‘नाखुदा बन गए जहाजों के ...

Sun, 15 Feb 2015 12:27 AM IST
सहसवान।
सहसवान। Updated Sun, 15 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
 नगर पालिका प्रांगण में मुशायरे का आयोजन किया गया। सदारत अफरोज एडवोकेट ने तथा निजामत वजीरगंज निवासी शायर हिलाल बदायूंनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमालुद्दीन समेत समस्त शायरों का फूल मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया गया। मुशायरे में बेनवा सहसवानी की नात के बाद गजल का दौर चला।
विज्ञापन

चांद ककरालवी ने कहा-
नाखुदा बन गए जहाजों के,
नाव कागज की जो चलाते थे ।
अजमत अली ने कहा-
कैसी चारागरी वो करता है,
जख्म भरता नहीं उभरता है।
अंसार हुसैन अश्क ने कहा-
जब भी तुझपे शबाब आएगा, देखना बेहिसाब आएगा,
जो भी देखेगा तुझको जाने जां, मुद्दतों उसको ख्वाब आएगा,
इसके अलावा हिलाल बदायूंनी, कुंवर जमशेद कासिम खैरवी, युसूफ सहसवानी, जमशेद बदायूंनी, डॉ. तौहीद अख्तर, अनीस सहसवानी, मास्टर मुईज, फराज सहसवानी, असर सहसवानी, साहिल सहसवानी, अफरोज, बेनवा सहसवानी सिबतैन, अखगर, वारिस सहसवानी ने भी कलाम पेश किया।  मुशायरे में अब्दुल फरीद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed