{"_id":"649752aade39db6dd70e2da6","slug":"naib-tehsildar-removed-lekhpal-suspended-badaun-news-c-4-1-191346-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नायब तहसीलदार को हटाया, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नायब तहसीलदार को हटाया, लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
डीएम मनोज कुमार ने शनिवार शाम की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। किसान रूम सिंह के जान देने के मामले में डीएम मनोज कुमार ने शनिवार शाम नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना को हटा दिया। इसके अलावा लेखपाल को भी निलंबित कर दिया।
ग्राम नगला शर्की निवासी किसान रूम सिंह ने नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना और लेखपाल कुलदीप भारद्वाज से परेशान होकर 22 जून को दिन में सदर तहसील में विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात के दो बजे उनकी मृत्यु हो गई।
इस दौरान रूम सिंह की जेब से एक पेज पर चार लाइनों का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि लेखपाल और नायब तहसीलदार उनके साथ अन्याय कर रहे थे। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि इन अधिकारियों ने उन्हें परेशान कर दिया था। उनका नाम जमीन के अभिलेखों से हटा दिया गया था। इसी कारण उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाया।
विज्ञापन
इस मामले की विभागीय जांच एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह कर रहे हैं। शनिवार शाम डीएम मनोज कुमार ने इस मामले में नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना को सदर तहसील से हटाकर कलक्ट्रेट से अटैच्ड कर दिया। साथ लेखपाल कुलदीप को निलंबित कर दिया। डीएम ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।