फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nagar palika presidents and members will take oath today in Badaun

Budaun News: शहर की नई सरकार आज से संभालेगी कार्यभार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासद लेंगे शपथ

Fri, 26 May 2023 07:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 May 2023 07:28 AM IST
सार

नगर पालिका परिषद बदायूं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदायूं क्लब में आयोजित होगा जबकि अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतों के कार्यक्रम संबंधित स्थान पर ही आयोजित कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
nagar palika presidents and members will take oath today in Badaun
बदायूं की नवनिर्वाचित अध्यक्ष फात्मा रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने दस अधिकारियों को नामित किया है। एक अधिकारी को दो-दो नगर पंचायतों या नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों को शपथ ग्रहण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका परिषद बदायूं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदायूं क्लब में आयोजित होगा जबकि अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतों के कार्यक्रम संबंधित स्थान पर ही आयोजित कराए जाएंगें। सबका समय भी अलग-अलग निश्चित किया गया है। 

विज्ञापन


समस्याओं के साथ मिला शहर : फात्मा
बदायूं नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का कहना है कि उन्हें शहर समस्याओं के साथ मिला है। इन समस्याओं में भी सबसे बड़ी समस्या बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव की है। बारिश का मौसम आने में वक्त भी कम है, ऐसे में फिलहाल मशीनों से नाले की सफाई कराने की योजना है। अगली बारिश के सीजन तक इसका स्थायी हल निकाल लिया जाएगा। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए नलकूपों पर लगे जनरेटर सही कराए जाएंगे। शपथ के बाद नये जनरेटर भी खरीदे जाएंगे। बोर्ड की पहली बैठक के बाद शहर की सड़कों की दशा सुधारने का भी काम होगा। 
विज्ञापन


टैक्स कम करना सबसे बड़ी चुनौती : सकलैनी
ककराला से नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंतखाब अहमद सकलैनी का कहना है कि टैक्स कम करना इस बार बड़ी चुनौती है। इससे जनता को राहत दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसका कमेटी का गठन करके निदान कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वह न्यायालय भी जाएंगे। नगर में कई जगह पाइप लाइन टूटी हुई है। इससे जलभराव की समस्या पैदा होती है। वह जगह-जगह टूटी पाइप लाइन को ठीक कराएंगे। टूटी सड़कों का निर्माण कराएंगे। इसके अलावा ककराला में जाम की बड़ी समस्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता से होगा सड़कों का निर्माण
बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने बताया कि कस्बे में कई मार्ग ऐसे हैं, जो टूटे पड़े हैं। प्राथमिक रूप से मेन रोड और नैथुआ रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसे हमने वरीयता के अनुसार लिया है। इसके अलावा आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। कुछ लोगों को आवासों की भी समस्या है। इसका भी निराकरण कराया जाएगा। कुछ जगह नाले के निर्माण कराए जाएंगे, जिससे जलभराव की समस्या न रहे। संवाद

दातागंज में जलभराव की समस्या सबसे बड़ी
दातागंज नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नैना गुप्ता ने बताया कि दातागंज कस्बे में सबसे बड़ी चुनौती जलभराव की है। यहां कुछ नालों का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। पिछली कार्य योजना में कुछ नालों का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज के हिसाब से वह पर्याप्त नहीं है। इससे कस्बे में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा बाजार की सड़क काफी संकरी है। वहां सभी व्यापारियों के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क निर्माण भी कराया जाएगा। 

सड़कों के निर्माण पर होगा विचार
सहसवान से दूसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने बताया कि साफ-सफाई के मामले में सहसवान नगर पालिका सबसे आगे है। यहां की सड़कें भी ठीकठाक हैं लेकिन कुछ सड़कें पुरानी हैं। अब उनका निर्माण कराया जाना है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सड़कों का निर्माण कराने का विचार किया जाएगा। नगर पालिका में चार ओवरहैड टैंक स्वीकृत हुए थे। फिलहाल सभी का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा जो भी समस्याएं हैं। उनका भी निदान कराया जाएगा। 

अभी तो सभी समस्याएं करेंगे सूचीबद्ध
बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि वैसे तो उन्होंने कस्बे की तमाम समस्याओं का समाधान करा दिया है। अब कौन-कौन की समस्याएं उनके सामने चुनौती हैं। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद देखी जाएंगीं। नगर की जो भी समस्याएं हैं। उन्हें सूची बद्ध करके निस्तारण कराया जाएगा। साफ-सफाई से लेकर पेयजल आदि समस्या को प्रमुखता से लिया जाएगा। 

उझानी नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि उझानी कस्बे में साफ सफाई सबसे बेहतर है। उझानी कस्बे को प्रदेश में पहला स्थान भी मिल चुका है। इस समय स्टेशन रोड ही टूटा हुआ है। जिसका निर्माण कराया जाना है। अब उसकी भी शुरुआत करा दी जाएगी। इसके लिए कस्बे के लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा कस्बे में पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं ठीक हैं। कोई बड़ी समस्या नहीं है। फिर भी जो भी होंगीं। सबका समाधान कराया जाएगा। 
 

नगर पंचायतों में हैं ये समस्याएं 
नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों के सामने भी खासी चुनौतियां हैं। कछला में पेयजल, सड़क की समस्या है, तो वहीं नगर पंचायत उसहैत में जलभराव, टूटी सड़कें, पेयजल, नगर पंचायत मुड़िया में पेयजल व सड़क, नगर पंचायत सखानू में प्रकाश व्यवस्था व सड़क, नगर पंचायत इस्लामनगर में अतिक्रमण व जलभराव, नगर पंचायत कुंवरगांव में साफ सफाई व जलभराव, नगर पंचायत उसावां में पेयजल व सड़क, नगर पंचायत रुदायन में साफ सफाई व जलभराव, नगर पंचायत वजीरगंज में अतिक्रमण व टूटी सड़कें, नगर पंचायत गुलड़िया में टूटी सड़कें, पेयजल, नगर पंचायत सैदपुर में अतिक्रमण और पेयजल, नगर पंचायत अलापुर में जलभराव व साफ सफाई, नगर पंचायत फैजगंज जलभराव व साफ सफाई और नगर पंचायत दहगवां में पेयजल व सड़कों का निर्माण प्रमुख समस्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed