फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NA Inter College Bilsi became the winner in Under-19

Budaun News: अंडर-19 में एनए इंटर कॉलेज बिल्सी बना विजेता

Sun, 21 Sep 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
NA Inter College Bilsi became the winner in Under-19
बिसौली के शरह बरौलिया स्थित सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। संवाद - फोटो : पार्टी।
बदायूं। बिसौली के शरह बरौलिया स्थित सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में शनिवार को बालक वर्ग की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। अंडर-19, 17 और 14 वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम और जोश के साथ खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में एनए इंटर कॉलेज बिल्सी विजेता रहा, जबकि मुन्ना लाल इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
विज्ञापन

जनपदीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता तीन वर्ग में प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 वर्ग में आरवीएस इंटर कॉलेज वुटला ने भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी को 6-2 से हराया। छोटे खिलाड़ियों ने भी खेल के हर प्वाइंट में मेहनत और जुझारूपन दिखाया। अंडर-17 वर्ग में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी ने माधव राम इंटर कॉलेज उघैती को 7-4 से हराकर विजेता का खिताब जीता। हर अंक पर खिलाड़ी पूरी ताकत और रणनीति दिखाते नजर आए। वहीं, अंडर-19 वर्ग में एनए इंटर कॉलेज बिल्सी ने मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज को 5-3 से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक अमित पाठक ने किया। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए। वहीं जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार पटेल, जिला क्रीड़ा सहसचिव व अटेवा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक पाठक, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, उप प्रबंधक श्याम पाल पाठक, प्रदीप चौधरी, सुभाष सिंह, दया राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed