फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NA

Budaun News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे

Tue, 07 Feb 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
NA
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए गए। इस पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अरेला निवासी शिवम वर्मा पुत्र सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक, वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुका है। उसने नीट की परीक्षा दी थी। वह विदेश से पोस्ट ग्रेजुएट करना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद जिया उलहक रहमानी और मोहम्मद कमाल से हुई। उन्होंने फिलीपींस में उसका पोस्ट ग्रेजुएशन कराने का आश्वासन दिया और 14 लाख रुपये का खर्चा बताया। दोनों आरोपी उसके घर आए और चेक, नकद और खाते में रुपये ट्रांसफर के माध्यम से 14 लाख रुपये की रकम ले गए। उसके दो फोटो और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति भी ले गए।
विज्ञापन

उसे पंद्रह दिन का समय दिया था। उससे कहा था कि उसका वीजा आदि भी बनवाया जाएगा। समय पूरा होने के बाद उसने दोनों आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन आरोपियों ने उल्टे छह लाख रुपये और मांगे। जब उसने और रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने उसके रुपये हजम कर लिए। उसके साथ धोखा किया। इस संबंध में शिवम ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed