{"_id":"65e611fb5366743e2a0f0423","slug":"mustard-and-wheat-ruined-loss-survey-started-badaun-news-c-123-1-sbly1002-114576-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरसों और गेहूं बर्बाद, नुकसान का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरसों और गेहूं बर्बाद, नुकसान का सर्वे शुरू
विज्ञापन
बदायूं। मार्च के पहले सप्ताह तीन दिन में रिकार्ड 34 एमएम बारिश ने फसलों को चौपट कर दिया है। बारिश के बाद गांव से लेकर शहर तक दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सरसों की फसल को करीब 25 और गेहूं को 15 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है। आलू की फसल को भी सड़न का खतरा पैदा हो गया है। अन्य फसलों में मक्का, मसूर, चना, जौं को भी क्षति पहुंची है। कृषि विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया है।
मार्च 2023 में पूरे माह 27 एमएम बारिश हुई थी। मार्च 2024 में दो, तीन और चार तारीख को 34 एमएम बारिश हो चुकी है। सोमवार को एक दिन में ही रिकार्ड 24 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण जिल में तमाम स्थानों पर बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। निर्माण और विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं। बारिश के बाद शहर में सड़कों को लेकर समस्या पैदा हो गई है। जर्जर सड़कों के गड्ढों में सोमवार शाम तक पानी भरा रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में कई स्थानों पर बारिश के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने, लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बृहस्पतिवार से मौसम में सुधार होने का अनुमान है। बेमौसम बारिश के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल का फाल्ट नहीं ढूंढ पाए कर्मचारी
- शहर के चौबे मोहल्ले में पिछले चार दिन से बिजली व्यवस्था खराब है। चार दिन पहले यहां अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया था। तब से लगातार बिजली ठीक करने की कोशिश की जा रही थी। कर्मचारियों ने सड़क में गड्ढा भी खोद दिया था लेकिन तब से फाल्ट नहीं ढूंढा जा सका। सोमवार को ऊपर लाइन से आपूर्ति शुरू कर दी गई लेकिन ऊपर लाइन से अक्सर लोड बढ़ जाता है और उससे फाल्ट ज्यादा होने लगते हैं। शहर के टिकटगंज, शहवाजपुर, पटियाली सराय, लोची नगला, कल्याण नगर, नई सराय, नई बस्ती, मीरा सराय, मीरा जी चौकी आदि क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
कीचड़ और जलभराव से शहर की दुर्दशा
- बारिश के बाद शहर दुर्दशा का शिकार है। तमाम स्थानों पर कीचड़ और गंदगी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सड़कों के गड्ढों ने मुसीबत को और बढ़ा दिया है। शहर की कोई भी प्रमुख सड़क ठीक नहीं है। नगर पालिका को 20 फरवरी तक शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान शुरू करना था। यह अब तक शुरू नहीं हो सका है। ठेकेदारों का नगर पालिका पर करीब 80 लाख का बजट फंसा हुआ है। ऐसे में ठेकेदार फिर से काम शुरू कराने को आगे नहीं आ रहे। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार का कहना है कि गड्ढा मुक्त सड़क अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।
बारिश की स्थिति-
2023-- जनवरी-- 86 एमएम
2023-- फरवरी-23 शून्य
2023 मार्च-27 एमएम
-- -- -- -
2024-- जनवरी-- शून्य
2024-फरवरी- 08 एमएमए
2024-- मार्च- 34 एमएम
-- -- -- -- -- -
मार्च 2024 में बारिश-
दो मार्च- 01 एमएम
तीन मार्च - 09 एमएम
चार मार्च- 24 एमएम
-- -- -- -- -- -- --
बीमित किसान- 20052
बीमित क्षेत्र- 8215 हेक्टेयर
कृष अंशदान- 10513335
एजेंसी- इफ्को टोक्यो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड
-- -- -- -- -
जिले में फसलों का रकबा हेक्टेयर में-- -
गेहूं- 2,154,88
सरसों- 59,562
मसूर- 506,7चना- 71
मक्का- 63
जौं- 546
आलू- 27,490
बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया गया है। सरसों की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। गेहूं की सफल को भी नुकसान हुआ है। आलू में सड़न का खतरा बढ़ गया है। बीमित फसल को मुआवजा जल्द जारी कर दिया जाएगा।- डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी

2023
2023
2023 मार्च-27 एमएम
2024
2024-फरवरी- 08 एमएमए
2024
मार्च 2024 में बारिश-
दो मार्च- 01 एमएम
तीन मार्च - 09 एमएम
चार मार्च- 24 एमएम
बीमित किसान- 20052
बीमित क्षेत्र- 8215 हेक्टेयर
कृष अंशदान- 10513335
एजेंसी- इफ्को टोक्यो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड
जिले में फसलों का रकबा हेक्टेयर में