फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder sakhi baba

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा सखी बाबा का हत्यारोपी, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 08 Feb 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
murder sakhi baba
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर इलाके में सखी बाबा की हत्या करने वाला आरोपी रामवीर दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा गया। उसकी तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। इसके बावजूद रविवार शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सखी बाबा के शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार तड़के इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम मोहजुद्दीनगर ढकनगला के देवी मंदिर पर सखी बाबा जय सिंह यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि मोहजुद्दीनगर के ही रामवीर को शक था कि सखी बाबा ने उसकी पत्नी पर कोई मंत्र पढ़ दिया था, जिससे उसकी पत्नी उससे अलग हो गई और उसके बड़े भाई के साथ रहने लगी। हत्या के वक्त सखी बाबा अपने आवास में चाय बना रहे थे। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और उन पर चाकू से हमला बोल दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगा दी गईं लेकिन रविवार शाम तक आरोपी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

इधर, परिवार वाले सखी बाबा के शव को अपने गांव मानपुर ले गए। रविवार दोपहर उनका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोहजुद्दीनगर के लोगों ने कहा भी कि यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाए लेकिन परिवार वालों ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर बाबा की मृत्यु साधारण होती तो वह स्वयं मंदिर परिसर में अंतिम संस्कार करते। फिलहाल सखी बाबा की मौत से दोनों गांव में मातमी माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed