फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder in badaun

मुजरिया में दो पक्षों में पथराव, एक युवक की पीटकर हत्या

Mon, 08 Nov 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
murder in badaun
murder in badaun
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पालपुर में रविवार रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने 24 वर्षीय दिनेश को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिवार वाले जीवित होने की आस में पहले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

ग्राम पालपुर निवासी दिनेश (24) पुत्र भूरा खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। बताते हैं कि कुछ समय पहले दिनेश ने अपने ही गांव के निरंजन का खेत बंटाई पर लिया था। ये बात दूसरे पक्ष को बुरी लगी। दिनेश से पहले आरोपी पक्ष के लोग ही निरंजन का खेत बंटाई तिहाई पर करते आ रहे थे लेकिन इस बार निरंजन ने अपना खेत उन्हें न देकर दिनेश यादव को दे दिया। आरोपी पक्ष के लोग दिनेश के चचेरे-तहेरे भाई बताए जा रहे हैं। रविवार रात करीब आठ बजे आरोपी दिनेश को गाली दे रहे थे। उस समय दिनेश अपने घर के सामने खड़े थे। उन्होंने आरोपियों से गालीगलौज करने को मना किया तो वह अपने घर से लाठी-डंडे लेकर निकल आए और उन्होंने दिनेश के साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर दिनेश के परिवारवाले भी आ गए। उसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें दिनेश यादव के गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत देखकर आरोपी मौके से भाग गए। परिवार वाले दिनेश यादव को तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर मुजरिया एसओ सतीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। रात साढ़े नौ बजे सीओ सहसवान आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक खेत को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इसमें एक पक्ष के दिनेश यादव को गंभीर चोटें आईं थीं। इससे उसे जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां दिनेश की मौत हो गई। अभी उसके परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-आलोक मिश्रा, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed