{"_id":"68b1ff4946d270f58308656a","slug":"murder-case-filed-against-three-on-courts-order-badaun-news-c-123-1-bdn1010-145954-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अलापुर। तीन माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में अदालत ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मामला 27 मई की रात का है। थाना क्षेत्र के गांव इमदादपुर निवासी गजेंद्र (35) पुत्र धनपाल छत पर सो रहा था। सुबह जब काफी देर तक नहीं जागा तो परिजन छत पर देखने गए। देखा कि गजेंद्र पड़ोस की छत पर पड़ा हुआ है। बुलाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने हिलाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बाद में उसे बदायूं एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। मौत का कारण जानने के लिए परिजनों ने पीएम कराया। पीएम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया था।
इसके बाद मृतक के भाई उपेंद्र सिंह ने गांव के ही प्रवेंद्र उर्फ बिट्टू, मुनेश और दिनेश उर्फ मुकेश पुत्रगण बीघेराम के खिलाफ रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।