फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder case

खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 27 Feb 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder case
उसहैत (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा के पास खेत पर सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह युवक घर नहीं लौटा तो परिवारवाले उसे देखने पहुंचे, वहां उसकी लाश देखकर परिवारवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर बछौरा के नजदीक बेटी की मढै़या एक मजरा है। इस गांव निवासी 30 साल का अवनेश यादव बृहस्पतिवार रात अपने खेत पर गेहूं की रखवाली करने गया था। वह अपने खेत में पड़ी झोपड़ी में चारपाई पर रजाई ओढ़कर सो रहा था। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों को चिंता हुई। वह तलाशते हुए खेत पर पहुंचे। उन्होंने मढ़ैया के बाहर खड़े होकर आवाज लगाई। जब उसका कोई जवाब नहीं आया तो घरवालों ने रजाई हटाकर उठाने की कोशिश की। यहां खून से लथपथ उसकी लाश देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उनकी सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनके बाद एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ उझानी संजय कुमार रेड्डी भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवनेश की पत्नी संतोषा ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अवनेश के एक बेटा और एक बेटी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। लोगों के अनुसार, अवनेश काफी सीधे स्वभाव का था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस इसको लेकर अनुमान लगा रही है कि उसकी हत्या किसी नजदीकी व्यक्ति ने किसी खास वजह से की होगी। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

उसहैत के गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिवारवालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed