Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder accused escaped from the district hospital by dodging the police

हत्यारोपी ने पुलिस को दिया चकमा: जिला अस्पताल से फरार, दरोगा की मां का गला रेतकर उतारा था मौत के घाट

Sun, 17 Aug 2025 09:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Aug 2025 09:34 AM IST
सार

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मौसमपुर गांव निवासी हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज मनवीर सिंह यादव के मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65 वर्ष) की 11 अगस्त की देर रात घर में चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
murder accused escaped from the district hospital by dodging the police
अस्पताल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से भाग निकला। उसे दो सिपाहियों की अभिरक्षा में अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया था। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने लापरवाह सिपाही धर्मेंद्र व कुशहर को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने लापरवाही बरतने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है। वहीं, एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीसी कैमरे की जांच की है। डॉक्टर व मरीज व तीमारदारों से हिस्ट्रीशीटर व सिपाहियों की गतिविधि की जानकारी जुटाई है। एसएसपी ने धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत छह टीमें लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉफ एनकाउंटर में हुआ था गिरफ्तार धीरेंद्र उर्फ वस्तावैया
इस्लामनगर पुलिस ने 15 अगस्त की देर रात क्षेत्र के गांव अलीपुर के जंगल से हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र उर्फ वस्तावैया को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी तब उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धीरेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी थी। इससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले का एक और मुकदमा का दर्जकर जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया था। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप का दावा था कि उसे शनिवार को ही जेल भेज दिया जाएगा। लेकिन पुलिस की कागजी कार्रवाई अधूरी रहने के कारण उसे जेल नहीं भेजा जा सका। इसी का नतीजा रहा की हिस्ट्रीशीटर दोनों सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन

गला रेतकर दरोगा के मां की थी हत्या, लूट ले गया जेवर
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मौसमपुर गांव निवासी मनवीर सिंह यादव हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी है। 11 अगस्त की रात उनकी मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65 वर्ष) की 11 बदमाश ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश उनके शरीर से सोने के जेवरात लूट ले गए थे। दरोगा ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed