फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Municipality's eyes closed, you see and move ahead

Budaun News: पालिका की आंखें बंद, आप देखकर चलें

Thu, 28 Sep 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 28 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Municipality's eyes closed, you see and move ahead
मीरा जी चौकी हनुमान मंदिर के पास खुला पड़ा मैन होल। संवाद
बदायूं। यदि आप शहर की सड़कों पर पैदल या फिर दोपहिया वाहन लेकर निकल रहे हैं तो जरा संभलकर चलें। क्योंकि सड़कों पर मैनलहोल खुले पडे़ हैं। नगर पालिका को शायद ये दिखाई नहीं देते, लेकिन आप देखकर जरूर चलें। ऐसा न करने पर आप हादसे का शिकार हो सकते हैं। रात के समय अक्सर लोग खुले मैनहोल की वजह से टुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान न देना किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। शहर को सुंदर बनाने के कार्य सिर्फ फाइलों में ही दफन हैं।
विज्ञापन

फोटो-18
चोक नाले को खोलने के लिए तोड़ी गई पुलिया अब तक दुरुस्त नहीं
जोगीपुरा के पास में चोक नाले को खोलने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने पुलिया को करीब एक माह पहले तोड़ दिया गया था। इसके बाद में वहां पर नाला सफाई कराई गई। इसके बाद में कुछ हद तक तो यहां पर पानी की समस्या से राहत मिली, लेकिन पुलिया को अभी तक तक बंद नहीं किया है। बारिश के दौरान काफी देर तक वहां पर पानी भरा रहता है। इससे वहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

फोटो-17
चामुंडा चौक वाली सड़क पर खुला मैनहोल रात में खतरनाक

जालधंरी सराय से चामुंडा चौक को जाने वाली सड़क पर मैनहाेल खुला हुआ था। वहां पर रात के समय अंधेरा भी रहता है। ऐसे में यह मैनहोल रात में लोगों को लिए ज्यादा खतरनाक बन रहा है। कई बार लोग अनजाने में इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। इससे लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-16
लोहे का जाल टूटा, शिकायत के बाद भी नहीं बदला

शिवपुरम से लालपुल को जोड़ने वाले रोड पर बड़ा मैनहोल है। इस पर नगर पालिका की ओर से लोहे का जाल डलवाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे वह बीच-बीच में से टूट गया है। रात के समय निकलने वाले राहगीरों के लिए यह मुसीबत का कारण बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है।

फोटो-15
हनुमान मंदिर के पास राहगीरों और छात्र-छात्राओं को परेशानी

मीराजी चौक में स्थित हनुमान मंदिर के पास में भी मैनहोल खुला हुआ है। इससे मंदिर समेत आसपास आने जाने वाले लोगाें को परेशानी होती है। साथ ही पास में एक स्कूल भी है। इसके छात्र-छात्राओं भी कभी-कभार इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसको लेकर राहगीरों ने डीएम से भी इसको बंद कराने की मांग की है।



मैनहोल खुले होने की जानकारी मिलने के बाद में उनको बंद कराया जा रहा है। अभी तक 15 से 20 मैनहोल बंद कराए जा चुके हैं। अगर कहीं और भी खुले होंगे तो उन्हेें भी बंद करा दिया जाएगा। -फात्मा रजा, पालिकाध्यक्ष बदायूं

मीरा जी चौकी हनुमान मंदिर के पास खुला पड़ा मैन होल। संवाद

मीरा जी चौकी हनुमान मंदिर के पास खुला पड़ा मैन होल। संवाद

मीरा जी चौकी हनुमान मंदिर के पास खुला पड़ा मैन होल। संवाद

मीरा जी चौकी हनुमान मंदिर के पास खुला पड़ा मैन होल। संवाद

मीरा जी चौकी हनुमान मंदिर के पास खुला पड़ा मैन होल। संवाद

मीरा जी चौकी हनुमान मंदिर के पास खुला पड़ा मैन होल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed