{"_id":"6511ed063a5170b5350ee518","slug":"muhidinnagar-deserted-after-encounter-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4950-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुठभेड़ के बाद मुहिद्दीननगर सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुठभेड़ के बाद मुहिद्दीननगर सुनसान
Tue, 26 Sep 2023 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
मुहिद्दीननगर में गांव में पसरा सन्नाटा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मुहिद्दीननगर में मुठभेड़ के बाद सुनसान माहौल हो गया है। आसपास तक के लोग पुलिस कार्रवाई से घबरा रहे हैं। सोमवार को थाना पुलिस ने तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
शनिवार तड़के ग्राम मुहिद्दीननगर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें एक तस्कर को पैर में गोली लग गई। उसके समेत पांच तस्कर पकड़े गए। वहीं तीन तस्कर भाग गए थे। यह तस्कर लंबे समय से घर के अंदर संरक्षित पशुओं की हत्या कर रहे थे और उनका मांस अलग-अलग इलाकों में सप्लाई कर रहे थे। वह तो गनीमत रही कि पुलिस को समय पर इसकी सूचना मिल गई, जिससे पुलिस ने घेराबंदी कर पांच तस्करों को दबोच लिया जबकि तीन तस्कर मौके से भाग गए। सोमवार को थाना पुलिस ने उनकी तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। बताते हैं कि इसमें नामजद आरोपी तो फरार हैं ही साथ ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। गांव के तमाम लोग अपने-अपने घरों से भाग गए हैं। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि इन तस्करों की तलाश में वजीरगंज, बिनावर, कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस भी लगी हुई है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।