फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muhammad Haseeb Biharipur selection in the PCS

बिहारीपुर के मुहम्मद हसीब का पीसीएस में चयन

Tue, 16 Feb 2016 08:57 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 16 Feb 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Muhammad Haseeb Biharipur selection in the PCS
 लग्न और मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। यदि कुछ बनने का जज्बा है, तो निश्चित  तौर पर सफलता हाथ लगती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है दातागंज क्षेत्र के  गांव बिहारीपुर के मुहम्मद हसीब ने। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हसीब ने  पहले ही प्रयास में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन कर  दिया है। उनका सपना है आईएएस बनकर देश की सेवा करने का। इसके लिए वह  दिल्ली में रहकर तैयारी भी कर रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय परिवार के साथ अपने चाचा  भाकियू नेता जाकिर हुसैन उर्फ बब्लू भइया को देते हैं।
विज्ञापन

बिहारीपुर के  रहने वाले मुहम्मद हसीब ने शहर के एनएमएसएन दास डिग्री कालेज से वर्ष 2006  में स्नातक किया है। इसके बाद वह पीसीएस और आईएएस की तैयारी को दिल्ली चले  गए। इनके पिता मुंशी हसन पीलीभीत जिले में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। हसीब का पीसीएस में चयन होने की खबर मिलने पर तमाम लोग उनके पैतृक गांव  बधाई देने को पहुंच गए।
विज्ञापन

बातचीत में हसीब ने बताया वह रोजाना सात से आठ घंटे तक प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें पढ़कर  तैयारी करते थे। अब उनका सपना आईएएस बनकर जनता की सेवा  करने का है। सो इसके लिए वह कोचिंग के जरिए तैयारी कर रहे हैं।  बोले, उन्हें विश्वास है कि वह अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने  रोजाना अखबार  पढ़ने को भी मददगार बताया। पीसीएस में  चयन होने से खुश हसीब ने बताया कि उनके दो छोटी बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed