फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mudsan knock of infectious diseases , child deaths

मुड़सान में संक्रामक रोगों की दस्तक, बच्ची की मौत

Thu, 05 May 2016 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 Mudsan knock of infectious diseases , child deaths
child
गांव मुड़सान में संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। इसकी चपेटे में आकर एक बच्ची की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी कोई सुध नहीं ली है। गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव में निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी। 
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही जिले में संक्रामक रोग का खतरा बढ़ जाता है। पिछले दिनों उसहैत थाने के गांव कोनका नगला में बुखार से चार लोगों की जान चली गई थी। अब सहसवान तहसील के गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। मुड़सान गांव के देवेंद्र की छह वर्षीय बेटी शिखा की इसी के चलते मौत हो गई। 14 वर्षीय गरिमा बीमार है। लोगों में खसरा फैलने को लेकर लेकर खौफ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक नहीं पहुंची कि स्पष्ट हो सके कि बीमारी क्या है। गुरुवार को हलका लेखपाल विचित्र पाल ने गांव पहुंच कर लोगों का हाल जाना। गांव वालों ने उनको बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। जबकि कई बार खबर दी जा चुकी है। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। 
विज्ञापन

संक्रामक रोगों की एक वजह गांव में भयंकर गंदगी भी बताई जा रही है। इससे गांव के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
संक्रमण के शिकार
 विक्रम (4) पुत्र गिरिराज, गरिमा (14) पुत्री देवेंद्र, जयपाल (6), सोहन देवी (10), रामऔतार की संतानें रीना (7), रजनी (5), मालो (7), राजू (3), कल्लू की बेटी सीमा (9), सोनी (5), मालो (7) बेटा राजू (3), दीपक (7) आनंद (5) पुत्र जय किशोर, तेजपाल की पुत्री ममता (10), जितेंद्र (8), वीरवती (30) पत्नी तेजपाल, मोहम्मद सैफ (17), कामिल (4) पुत्र अकरम, सुरेंद्र (3) पुत्र भूरे, सुमित (6), सुभाष (8) पुत्र वीरपाल, बंटी (3) पुत्र राजवीर, गनेशी (3) पुत्री इंद्रजीत, पप्पू की बेटी राज कुमारी (5) बेटा राज कुमार (3), अमन (4), चंद्रकेश (3) पुत्र चमन, प्रभा (3) पुत्री देवेंद्र । 
बाक्स
नहीं सुनी सीएमओ ने : प्रधान
सहसवान। मुड़सान की प्रधान के हवाले से उनके पति सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने कई बार गांव में संक्रामक रोग फैलने के बारे में सूचना फोन करके सीएमओ को दी। इसके बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं भेजा गया है। संक्रामक रोगों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द टीम नहीं पहुंची तो गांव में और भी मौतें हो सकती हैं।


स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले का भ्रमण कर रही हैं। मुड़सान संबंधी जानकारी नहीं मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सहसवान सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। शुक्रवार को गांव में हेल्थ टीम भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
-सुनील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed