{"_id":"685ef1380e0c4f331d0b963d","slug":"mud-and-waterlogging-on-the-road-villagers-protested-badaun-news-c-123-1-bdn1010-141932-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रास्ते में कीचड़ और जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रास्ते में कीचड़ और जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव भदसिया में सड़क पर कीचड़ और जलभराव को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। संवाद
कादरचौक। ग्राम पंचायत भदसिया में गंदगी का अंबार है। सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान है। इस समस्या को दूर कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
गांव भदसिया में बिना बारिश के ही सड़क पर जलभराव और कीचड़ है। गांव में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। पंचायत विभाग ने जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई।
गांव के मुख्य रास्ते में लोगों ने ईंटें रखकर पैदल निकलने का जुगाड़ कर लिया है। इस मार्ग पर खजूर वाली मस्जिद और उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए आवागमन होता है। बरसात में और बुरा हाल होगा।
विज्ञापन
बीते दिनों बीडीओ कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। एक जुलाई से स्कूल भी खुल जाएंगे। ऐसे में बच्चों को स्कूल तक पहुंच पाना मुश्किल होगा। यही हाल रहा तो बरसात में यह रास्ता बंद बिल्कुल बंद हो जाएगा। तब लोगों को घरों में कैद होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में समीर, रियासुद्दीन, सकीम खान, मुन्ना, अनस शेख, साजिद,सोहिल आदि शामिल रहे। बीडीओ कादरचौक शैली गोविल ने कहा है कि गांव भदसिया के लोगों की शिकायत मिली है। इसका जल्दी ही निस्तारण कराएंगे।