फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MRF centre could not be started even after spending 92 lakhs

Budaun News: 92 लाख खर्च होने के बाद भी शुरू नहीं हो सका एमआरएफ सेंटर

Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
MRF centre could not be started even after spending 92 lakhs
सैदपुर में बदहाल पड़ा एमआरएफ सेंटर। संवाद
सैदपुर। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा करीब एक करोड़ की धनराशि खर्च करने के बाद भी कूड़ा निस्तारण की योजना को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। सरकार ने जिस मकसद से एमआरएफ सेंटर और डब्ल्यूवीएफ सेंटर के लिए धनराशि खर्च की थी, वह बेकार साबित हो रही है।
विज्ञापन


पांच वर्ष पूर्व 2019-20 में एमआरएफ सेंटर का नगर पंचायत ने 37 लाख रुपये से निर्माण कराया था। 16 लाख रुपये की मशीनें भी डेढ़ वर्ष पूर्व खरीदी जा चुकी हैं, बावजूद इसके प्लांट अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके बराबर में 39 लाख रुपये से डब्ल्यूवीएफ केंद्र का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए करीब एक माह पूर्व आवेदन किया जा चुका है। बिजली आपूर्ति के अभाव में सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया अभी 4 से 5 ट्रॉली कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। सेंटर मैन्युअल संचालित हो रहा है। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर केंद्र सुचारू रूप से संचालित हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत जेनरेटर खरीद के लिए कोटेशन मंगाए गए हैं। शीघ्र ही प्लांट सुचारू किया जाएगा, जो प्लांट से खाद बनेगी उससे नगर पंचायत की आय बढ़ेगी। कंपोस्ट खाद की बिक्री के लिए बागवानी वालों और किसानों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। - इशरत अली खान, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed